सुप्रियो की 'वाघा' को बर्लिन में सम्मान

रविवार को पुरस्कार की घोषणा करते हुए जर्मन विदेश मंत्री फ्रैंक वाल्टर स्टीनमियर ने कहा कि लोगों को बांटने वाली किसी भी दीवार के खिलाफ वाघा एक विश्वसनीय दस्तावेज है।
सेन का वृत्तचित्र भारत-पाकिस्तान सीमा पर आयोजित होने वाले दैनिक समारोह पर आधारित है। पिछले एक दशक से भारत विभाजन की कहानियों की खोज कर रहे सुप्रियो को तीसरी बार वृत्तचित्र के लिए पुरस्कार मिला है।
सेन की दो फिल्मों 'वे बैक होम' और 'होप डाइज लास्ट इन वार' को सनडांस डाक्यूमेंट्री ग्रांट और पुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का एशियन नेटवर्क ऑफ डाक्यूमेंट्री अवार्ड हासिल हो चुका है।
आईएएनएस
अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव फिल्म बर्लिन भारत वाघा सुप्रियो सेन berlin film festival indian filmmaker short film supriyo sen wagah


Click it and Unblock the Notifications