#Kundali: सलमान 10...अजय 7...अक्षय 4...एक ही किस्मत!
62वां फिल्मफेयर अवार्ड भी बीत गया लेकिन 10 सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिन्हें अभी तक फिल्मफेयर अवार्ड नहीं मिला है। इतनी बार नॉमिनेट होने के बावजूद।
फिल्मफेयर अवार्ड हाल ही में बीता है तो हम बस फिल्मफेयर की भूली बिसरी बातें याद कर रहे थे कि अचानक किसी ने ध्यान दिलाया कि कुछ सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिन्हें आज तक फिल्मफेयर अवार्ड नहीं मिला है।
बार बार नॉमिनेट होने के बावजूद इन स्टार्स को फिल्मफेयर ने बेस्ट एक्टर का अवार्ड नहीं दिया। हालांकि इनमें से कुछ स्टार्स ने तो उस साल की बेस्ट फिल्म दी थी लेकिन फिल्मफेयर तो अपनी मर्ज़ी से ही चलता है।

अभी कुछ साल पहले ही धर्मेंद्र को लाइफटाइम अचीवमेंट दिया गया तो उन्होंने रोते हुए कहा कि हर साल नया सूट सिलवाता था पर कभी अवार्ड नहीं मिला। इस साल नहीं सिलवाया तो इन्होंने अवार्ड दे दिया। वहीं कई ऐसे एक्टर्स हैं जो अवार्ड ना मिल पाने का दुख जगज़ाहिर कर चुके हैं।
जैसे कि सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह ने लुटेरा को अवार्ड ना दिए जाने की नाराज़गी जताई थी तो प्रियंका चोपड़ा ने भी मैरी कॉम के लिए अवार्ड ना मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। लोगों ने स्पीच देते वक्त यहां तक भी कहा गया है कि-->"मुझे अवार्ड लेने में शर्म आ रही है...2016 में भी बजरंगी भाईजान के साथ ऐसा हुआ था"
लेकिन आज हम नए सितारों की बात नहीं करते क्योंकि हो सकता है कि आने वाले दिनों में इन्हें कोई ना कोई अवार्ड मिल जाए। वहीं इनमें से कई स्टार्स हैं जिन्हें उनके टैलेंट के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
[#AlsoRead: सुलतान सलमान और किंग शाहरूख ने ये किया!]
लेकिन उन सुपरस्टार्स की बात करते हैं जिन्हें बेस्ट एक्टर के लिए फिल्मफेयर ने बार बार नॉमिनेट किया लेकिन अवार्ड नहीं दिया। देखिए किसके साथ क्या क्या हुआ -


Click it and Unblock the Notifications











