इन फिल्मों में एक साथ काम कर रहे हैं बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों के Superstars, देखें लिस्ट

बॉलीवुड में एक तरफ बॉयकट ट्रेंड चल रहा है तो दूसरी तरफ साउथ की फिल्मों का बॉलीवुड की फिल्मों से बेहतर करने को लेकर बहस की जा रही है। लेकिन इन सबसे अलग साउथ और बॉलीवुड स्टार एक-दूसरे के साथ बड़े आराम से काम कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान की तमिल फिल्म 'गॉडफादर' रिलीज हुई है जिसमें उन्होंने साउथ इंडियन सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ काम किया। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गुड बॉय' भी रिलीज हो चुकी है जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ साउथ का बड़ा नाम रश्मिका मंदाना भी नजर आयी। वहीं फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने भी अहम किरदार निभाया था। फिल्म में उन्होंने नंदी अस्त्र का किरदार निभाया था। इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'लाइगर' में साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरहिट स्टार विजय देवरकोंडा के साथ बॉलीवुड एक्टर अनन्या पांडे ने काम किया था। हालांकि यह फिल्म दर्शकों को रास नहीं आयी और बुरी तरह से पीट गयी। इसके अलावा साउथ इंडियन और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बन रही कई फिल्में ऐसी हैं, जिनमें साउथ और हिंदी फिल्मों के स्टार साथ में काम कर रहे हैं।

आइए उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनमें साउथ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स एक साथ काम कर रहे हैं

आदिपुरुष :

आदिपुरुष :

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज हो चुका है और इसे लेकर विवादों का सिलसिला भी जारी है। महाकाव्य रामायण के आधार पर बन रही इस फिल्म में प्रभास के साथ बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान और कृति सैनन भी काम कर रहे हैं। फिल्म में राम-सीता की जोड़ी का किरदार प्रभास और कृति निभा रहे हैं जबकि सैफ अली खान रावण बने हैं। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।

किसी का भाई किसी की जान :

किसी का भाई किसी की जान :

हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के रिलीज डेट का खुलासा किया है। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। सलमान खान की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार वेंकटेश भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में पूजा हेगड़े भी अहम किरदार निभा रही है। वेंकटेश करीब 25 सालों बाद किसी हिंदी फिल्म का हिस्सा बन रहे हैं।

मेरी क्रिसमस :

मेरी क्रिसमस :

फिल्म 'मेरी क्रिसमस' से साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ, विनय पाठक, संजय कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के ज्यादातर हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है और कुछ हिस्से की शूटिंग ही बाकी है। यह फिल्म इस साल 23 दिसंबर को रिलीज हो सकती है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

एनिमल :

एनिमल :

फिल्म 'एनिमल' बॉलीवुड में बन रही एक फिल्म है जिसमें रणबीर कपूर, अनिल कपूर, परिणीति चोपड़ा और बॉबी द्योल के साथ-साथ साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अगले साल 15 अगस्त पर रिलीज होने की संभावना है। रिपोर्ट्स की मानें तो पटौदी पैलेस में फिल्म 'एनिमल' के बड़े हिस्से की शूटिंग की गयी है।

मुंबईकर :

मुंबईकर :

बॉलीवुड के बेस्ट सिनेमैटोग्राफर में शुमार संतोष सिवन इस फिल्म को बना रहे हैं। 'मुंबईकर' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें तमिल सुपरस्टार विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेसी, संजय मिश्रा और रणवीर शौरी भी इसमें नजर आएंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X