इंडस्ट्री के इस सुपरस्टार ने बैक टू बैक दे डाली 15 फ्लॉप फिल्में, फिर पलटे दिन और...

Mithun Chakraborty

80 के दशक में एक ही एक्टर का नाम हर तरफ गूंजा करता था. यहां तक कि देश से लेकर विदेश तक में उनके गानों पर हर कोई थिरकने पर मजबूर हो जाता था. आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिनका नाम सुन और फिल्में देख हर कोई उनका दीवाना बनने को मजबूर हो जाता था. दरअसल हम बात कर रहे हैं मिथुन चक्रवर्ती की. जिन्होंने बॉलीवुड को 100 करोड़ की कमाई करने वाली पहली फिल्म डिस्को डांसर दी. लेकिन एक वक्त के बाद उनका करियर फ्लॉप होता चला गया.

73 साल की उम्र में भी मिथुन इंडस्ट्री में है एक्टिव

मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के एक जाने-माने एक्शन स्टार माने जाते थे. हालांकि अब एक्टर की उम्र 73 साल हो चुकी है. लेकिन इसके बावजूद भी वह बॉलीवुड में काफी ज्यादा एक्टिव है और ऑडियंस को एंटरटेन करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं. लेकिन 90 के दशक के बाद में मिथुन चक्रवर्ती की फिल्में फ्लॉप होने लगी थी.

बैक टू बैक देने लगे फ्लॉप फिल्में

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1993 से लेकर साल 1996 तक मिथुन चक्रवर्ती ने बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में दी. बता दें कि साल 1993 में मिथुन चक्रवर्ती की तड़ीपार और शतरंज जैसी फिल्मों को रिलीज किया गया था. तड़ीपार फिल्म को महेश भट्ट के निर्देशन में बनाई गई थी. इस फिल्म का टोटल बजट 1.75 करोड़ रुपए का था और बॉक्स ऑफिस पर यह है फ्लॉप हो गई. वही दो करोड़ी फिल्म शतरंज का भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल हुआ.

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटने लगी मिथुन की फिल्में

साल 1994 में एक बार फिर से मिथुन चक्रवर्ती को बड़ा झटका लग गया. दरअसल आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती की परमात्मा, जनता की अदालत, नाराज, क्रांति क्षेत्र, और तीसरा कौन जैसी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से फ्लॉप हो गई थी. इतना ही नहीं क्रांति क्षेत्र और नाराज जैसी फ़िल्में अगस्त महीने में सिर्फ कुछ ही दिन के गैप में रिलीज की गई थी और बुरी तरह फ्लॉप हो गई. लेकिन मिथुन की उस साल की चीता सेमी हिट गई थी.

मिथुन का करियर हुआ फ्लॉप

लेकिन बाद में मिथुन चक्रवर्ती को साल 1995 में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप फिल्मों का सामना करना पड़ा. बता दें कि एक्टर की गुनहगार, निशाना, दीया और तूफान, ज़ख्मी सिपाही और द डॉन के साथ-साथ अहंकार जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से औंधे मुंह गिर गई थी. खाना की मिथुन चक्रवर्ती की उस साल सिर्फ रावण राज फिल्म हिट गई थी और अब इंसाफ होगा तो डिजास्टर फिल्म बन गई थी.

मिथुन चक्रवर्ती की आखिरी फ़िल्म

लेकिन अगर हम मिथुन चक्रवर्ती के कैरियर की बात करें तो आपको बता दें कि आखरी बार उन्हें पिछले साल यानी कि साल 2022 में द कश्मीर फाइल्स में देखा गया. इस फिल्म में उनके साथ में अनुपम खेर, पुनीत इस्सर और दर्शन कुमार जैसे बड़े बड़े सितारे नजर आए थे. इस फिल्म को 25 करोड़ के बजट में बनाया गया था और पूरी दुनिया भर में 237 करोड़ का इस फिल्म ने कलेक्शन इकट्ठा किया. इस फिल्म को कश्मीरी पंडितों के दुर्दशा और पलायन पर आधारित बनाया गया था. इसको देखने के बाद में काफी लोग इमोशनल भी हो गए थे.

Read more about: mithun chakraborty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X