वो सुपरस्टार जिसने दीं 180 फ्लॉप फिल्में, फिर भी पॉपुलैरिटी में नहीं आई कोई कमी, राजनीती में भी गाड़े झंडे

Mithun Chakraborty

70 से 80 के दशक के बीच में फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार अपनी एक्टिंग से हर किसी के दिलों पर राज कर रहे थे। लेकिन एक आउटसाइडर एक्टर ने इन सभी के चार्म को फीका कर दिया। यहां तक कि उसे एक्टर ने फैंस के बीच में एक देवता की तरह अपना नाम बनाया। इसी के अलावा उस एक्टर ने 50-60 नहीं बल्कि पूरी 180 फ्लॉप फिल्में बॉलीवुड को दी। इसके बावजूद यह है एक्टर साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुपरस्टार के पद पर है।

मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम

अगर आप इस सुपरस्टार को अभी तक नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि मिथुन चक्रवर्ती है। जिनका असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। 16 जून 1950 में कोलकाता में उनका जन्म हुआ। लेकिन उन्होंने अपने असली नाम को कभी भी फिल्मों में इस्तेमाल नहीं किया। उनका ना तो कोई फिल्मी बैकग्राउंड रहा और ना ही इंडस्ट्री में उन्हें कोई गॉडफादर मिला। अपनी मेहनत के बलबूते पर उन्होंने बॉलीवुड में नाम कमाया।

सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में देने का बनाया रिकॉर्ड

मिथुन चक्रवर्ती अब 73 साल के हो चुके हैं और आपको बता दें कि उनके 47 साल के करियर में उन्होंने 370 फिल्मों में काम किया है। जिसमें कई सारी फिल्में उनकी सुपरहिट रही तो काफी सारी फिल्में फ्लॉप भी गई। लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब उनकी बिल्कुल भी फिल्में चल नहीं रही थी और उन्होंने फ्लॉप फिल्मों का रिकॉर्ड बना दिया था। इसके बावजूद भी उन्होंने कभी भी काम करना नहीं छोड़ा।

मिथुन चक्रवर्ती ने खुद की 200 फिल्में कभी नहीं देखी

आज भी मिथुन चक्रवर्ती का नाम सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में देने वाले सुपरस्टार्स में शामिल है। दरअसल साल 1990 के दशक के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने लगातार फ्लॉप फिल्में देने का रिकॉर्ड बना दिया। साल 1993 से लेकर 1998 तक उन्होंने लगातार 33 फिल्में फ्लॉप दे डाली। खुद मिथुन चक्रवर्ती ने एक बार एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि "मैंने 370 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। जिनमें से तकरीबन 200 फिल्मों को आज तक मैने नहीं देखा। इन फिल्मों में से 150 फिल्मों ने गोल्डन जुबली और डायमंड जुबली को पूरा किया। 2 सालों तक लगातार पर्दे पर चली। उन 200 फिल्मों में भी मैंने पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ में काम किया।"

मिथुन चक्रवर्ती का करियर

अगर हम मिथुन चक्रवर्ती के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 1976 में रिलीज हुई फिल्म 'मृगया' से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अपने अभिनय के चलते उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद में एक्टर ने कई सारी हिट फिल्में भी दी। साल 1982 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'डिस्को डांसर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। यह उनकी पहली फिल्म थी जिसे 100 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा किया था। इस फिल्म के जरिए मिथुन चक्रवर्ती सुपरस्टार बन गए और देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी छा गए।

Read more about: mithun chakraborty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X