2019 में सलमान के साथ Dhamaka, जोड़ी तो अजय देवगन के साथ जमी, सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस
सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों फिल्म भारत को लेकर चर्चा में है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की स्टारकास्ट काफी लंबी होने वाली है। बता दें कि एक के बाद एक नाम इस फिल्म के लिए सामने आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के फिल्म छोड़ने के बाद भारत में कैटरीना की एंट्री हुई तो वहीं अब इस फिल्म में तब्बू के किरदार को लेकर खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वे इस फिल्म में सलमान की बहन के किरदार में नजर आने वाली हैं।
[Sridevi Birthday: 50 साल और 300 फिल्में, भारत की पहली फीमेल सुपरस्टार, 10 बेस्ट फिल्में]
जय हो के बाद अब तब्बू सलमान के साथ भारत में भी स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं, वे जय हो में भी सलमान की बहन ही बनी थीं। बात तब्बू की फिल्मों की करें तो उनकी जोड़ी सलमान से ज्यादा अजय देवगन के साथ जमी है। 90s में उन्होंने सबसे ज्यादा फिल्में अजय के साथ ही की हैं। वहीं ये दोनों दशकों से एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान तब्बू ने अजय से दोस्ती के बारे में बताते हुए यहां तक कह डाला था कि अजय देवगन इतने प्रोटेक्टिव थे कि मेरे आस-पास किसी लड़के को फटकने नहीं देते थे, उनकी वजह से मैं आज तक सिंगल हूं।
बता दें कि पिछले साथ तब्बू अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन में नजर आई थीं। वहीं इस फिल्म के लिए उन्हें काफी तारीफें भी मिली थीं। हाल ही में वे गोलमान अगेन में बेस्ट सपोर्टिंग रोल के आइफा अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी हुई हैं। बहरहाल, आगे जानें बॉलीवुड की इस बेहतरीन एक्ट्रेस के बारे में कुछ बेहद दिलचस्प बातें और देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications