26 साल से सुपरस्टार, सिर्फ एक 100 करोड़ी फिल्म, जानिए कौन हैं वो एक्ट्रेस

बॉलीवुड की सबसे चुलबुली और टैलेंटेड एक्ट्रेस, जिन्होंने बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में दी हैं जिनके बाद ये रातों-रात सुपरस्टार बन गईं। ये एक्ट्रेस आज भी स्क्रीन पर उतनी ही खूबसूरत और चार्मिंग नजर आती हैं जितनी सालों पहले नजर आती थीं। न सिर्फ सॉफ्ट और रोमैंटिक रोल बल्कि ये एक्ट्रेस विलेन के किरदार के लिए भी उतनी ही तारीफें पा चुकी हैं। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस काजोल की। इतनी सफल होने के बाद भी काजोल के करियर के बारे में हम आपको एक चौंकाने वाली बात बताने जा रहे हैं।

[Helicopter Eela Movie Review: काजोल ने स्क्रीन पर जान फूंक दी, फिर भी उड़ नहीं पाई हेलीकॉप्टर ईला]

आज कालोज की शानदार फिल्म हेलीकॉप्टर ईला रिलीज हुई है। इस फिल्म में काजोल पहले की तरह ही चुलबुले किरदार में नजर आ रही हैं। 44 की उम्र में उनका चार्म है कि कम ही नहीं होता। क्या आप जानते हैं बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेसेस में से एक काजोल के पास सिर्फ एक 100 करोड़ी फिल्म है। जी हां! कई यादगार परफॉर्मेंसेस देने के बाद भी काजोल की आज तक सिर्फ एक ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाई है और भी बॉलीवुड के एक खान एक्टर की वजह से। काजोल की एकलौती 100 करोड़ी फिल्म शाहरुख खान स्टारर दिलवाले है।

superstar-actress-kajol-have-only-one-100-crore-film-her-account

जहां एक तरफ प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पाकोण, आलिया भट्ट और करीना कपूर जैसी सुपरस्टार के खाते नें 4 से 5 100 करोड़ी फिल्में हैं। वहीं काजोल की फिल्मों का कम आंकड़ा चौंकाने वाला है। इस बात को तो नकारा नहीं जा सकता कि आज के समय में 100 करोड़ी फिल्में सफलता बेंच मार्क हैं।

26 सालों से बॉलीवुड पर राज कर रही हैं और अब तक कई फिल्में की है। उन्होंने अब तक बेस्ट एक्ट्रेस के लिए 5 फिल्म फेयर अवॉर्ड्स जीते हैं। ऐसे में उनके बॉक्स ऑफिस का आंकड़ा वाकई चौंकाने वाला है। हालांकि वे अपनी जानदार परफॉर्मेंस के बल पर हमेशा सुपरस्टार रहेंगी। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें काजोल की 10 बेस्ट फिल्मों के बारे में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X