Birthday: करोड़ों की मालकिन हैं आलिया भट्ट, डेब्यू से पहले दिखती थीं ऐसी ,पहचानना मुश्किल
बॉलीवुड की क्यूट और टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज 26 साल की हो गई हैं। 15 मार्च, 1993 को मुंबई में जन्मीं आलिया ने 8 साल पहले बॉलीवुड में स्टूडेंट बनकर एंट्री की। आज वह एक्टिंग में महारत हासिल कर चुकी हैं। साल 2012 से लेकर 2019 तक। आलिया की झोली में 15 सुपरहिट फिल्में हैं।
दूसरी फिल्म 'हाइवे' से आलिया उस मुकाम पर पहुंच गईं जहां पर किसी भी फिल्म का भार वह अपने कंधे पर उठाने के लिए बतौर एक्ट्रेस पूरी तरह तैयार थीं। एक तरफ जहां उनके खराब जीके का मजाक मनाया गया तो दूसरी तरफ अपनी अदायगी से उन्होंने सबकी बोलती बंद कर दी। प्रोफेशनल जिंदगी के साथ आलिया की निजी जिंदगी खुली किताब की तरह रही है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनका रिलेशनशिप और ब्रेकअप चर्चा में रहा। वहीं अब रणबीर कपूर के साथ उनकी शादी की खबरें इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। स्टाइल और ग्लैमर के मामले में आलिया टॅाप पर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलिया को किस चीज से सबसे अधिक डर लगता है। एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने कहा था कि उन्हें बढ़ते हुए वजन से घबराहट होती है।

अपनी डेब्यू से पहले की तस्वीरों को देखकर आज भी आलिया उफ्फ कह देती हैं। भले ही आज इन तस्वीरों को आलिया देखना पसंद नहीं करेंगी। लेकिन Google पर उनकी इन तस्वीरों को सबसे अधिक देखा जाता है। चलिए आप भी देखिए आलिया कि ये तस्वीरें और जानते हैं कि कैसे महज 26 साल की उम्र में वह करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications