बढ़ी हुई दाढ़ी.. सफेद बाल.. 90s के सुपरस्टार एक्टर.. दिखने लगे हैं ऐसे.. पहचाना मुश्किल
लंबे समय से एक्टिंग से दूर 90s के सुपरस्टार एक्टर दीपक तिजोरी की तस्वीरें इन दिनों खूब वायरल हो रही हैं। दीपक तिजोरी को हाल ही में नीरज वोरा के फ्यूनरल में देखा गया। वहीं इस दौरान वे काफी बदले हुए नजर आए। कुछ दिनों पहले वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे थे।
[Shock! सनी लियोन No. 1 एंटरटेनर.. बना लिया नया रिकॉर्ड.. 'बाहुबली स्टार' को पछाड़ा]
नीरज वोरा के फ्यूनरल पर पहुंचे दीपक तिजोरी को देखकर शायद आप भी पहचान नहीं पाएंगे। उन्होंने अपना लुक पूरी तरह बदल लिया है। बढ़ी हुई सफेद दाढ़ी में दीपक एकदम अलग नजर आ रहे हैं। वहीं इससे पहले उन्हें ऐसे लुक में कभी नहीं देखा गया है। जिसके चलते ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

बता दें कि इससे पहले दीपक तिजोरी अपनी पत्नी के साथ झगड़े को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे। वहीं दीपक तिजोरी की खूबसूरत और टैलेंटेड बेटी समारा तिजोरी भी पिछले दिनों अपनी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से चर्चा में रही थीं। आगे तस्वीरों में देखें कितने बदल गए हैं दीपक तिजोरी और जानें उनके बारे में कुछ खास बातें-


Click it and Unblock the Notifications











