बस नाम ही काफी है..फिल्म तो बनने से पहले ही सुपरहिट..INTERESTING

By Shweta

कोई फिल्म हिट होती है तो इसके पीछे सिर्फ एक कारण होता है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आई। जरूरी नहीं कि हर अच्छी फिल्म हिट ही करे या फिल्म फिल्म बुरी है तो फ्लॉप ही करेगी। लेकिन हां जब फिल्म फ्लॉप होती है कि उसके पीछे कई बता दिए जाते हैं।

हर शुक्रवार से पहले जिस भी एक्टर की या डायरेक्टर की फिल्म रिलीज होने वाली होती है उन्हें भी नहीं पता होता कि फिल्म हिट करेगी कि फ्लॉप लेकिन बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो रिलीज क्या बनने के पहले ही हिट हो जाती हैं। अब गोलमाल 4 को ही देख लीजिए फिल्म बननी शुरू भी नहीं हुई और पहले ही फैन्स एक्साइटेड हैं।

[बॉलीवुड को मिलेगा दूसरा शाहरूख...लेकिन सलमान का चांस नहीं...]

इमरान हाश्मी की फिल्म राज की सिरीज भी लोग पसंद करते हैं। इमरान हाश्मी के फिल्म के गाने तो अच्छे होते हैं साथ ही राज फ्रेंचाइजी की फिल्मों का फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं । राज रिबूट भले ही लीक हो जाए लेकिन इसकी पूरी उम्मीद है कि फिल्म कमाई कर ले जाएगी। पहले भी राज फ्रेंचाइजी की फिल्में लोगों ने पसंद की थी। राज के अलावा भी कई ऐसी फिल्म सिरीज हैं जिनकी फिल्में हमेशा हिट ही करती हैं।

movie series

दबंग का नाम इस लिस्ट में सबसे उपर आएगा। फिलहाल दबंग 3 पर भी काम चल रहा है और सलमान की इस फिल्म को लेकर सलमान के फैन्स में अभी से ही एक्साइटमेंट है।

रोहित शेट्टी की गोलमाल भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है। रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी को दर्शक वैसे भी देखना पसंद करते हैं।

हाउसफुल सिरीज की तीसरी फिल्म इस साल ही आई और फिल्म को क्रिटिक्स ने तो नहीं सराहा लेकिन फिल्म 100 से ज्यादा की कमाई कर ले गई। फिल्म में अक्षय कुमार को कॉमेडी करते देखना लोग शुरू से ही पसंद करते हैं।

ऋतिक रोशन की फिल्म कृष का भी यही हाल फिल्म। कृष 4 पर भी काम चल रहा है और खासकर ये सिरीज बच्चों को काफी पसंद आती है इसलिए ये फिल्म भी हमेशा ताबड़तोड़ कमाई करती है।

धूम में सबसे पहले तो दर्शक इसी इंतजार में रहते हैं कि आखिर अगले सिरीज में एक्टर और एक्ट्रेस कौन होंगे । फिलहाल तो धूम 4 में सलमान को लाने की खबरें आ रही हैं। अगर ऐसा होता है तो फिल्म कितना कमा ले जाएगी ये तो आप भी समझ सकते हैं।

मर्डर फ्रेंचाइजी की भी अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। फिल्म के गाने भी हमेशा से ही पॉपुलर होते हैं।

मुन्नाभाई सिरीज को दर्शक देखना खूब पसंद करते हैं। फिल्म के तीसरे पार्ट की भी तैयारी चल रही है और मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी को लोग देखने के लिए बेताब हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X