इस सुपरफ्लॉप एक्टर ने रचाई तीन शादियां, एक तो थी टॉप हसीना, लेकिन फिर हुआ ऐसा हाल कि...

Zeenat Aman

आज हम उस कलाकार के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया. हालांकि उनका फिल्मों मेंवह मुकाम हासिल नहीं हो पाया जिसकी उनको उम्मीद थी. अमिताभ बच्चन और शशि कपूर जैसे बड़े सितारों के साथ में काम किया लेकिन कभी कोई हिट फिल्म नहीं दे पाए. शादी भी एक बार नहीं बल्कि तीन बार लेकिन तीनों बार शादी असफल हुई. एक बार तो उन्होंने एक सुपरस्टार को अपना हमसफर चुनाव और इस रिश्ते में भी उनको नाकामयाबी मिली.

सुपर फ्लॉप रहा मजहर का करियर

हम बात कर रहे हैं उस सुपर फ्लॉप एक्टर की जिनका आज भी लोग उनके नाम से नहीं बल्कि साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म शान के किरदार अब्दुल के नाम से जाना जाता है. दरअसल हम बात कर रहे हैं मजहर खान की. मजहर खान एक ऐसे कलाकार रहे हैं जो कि अपनी काबिलियत नहीं बल्कि अपने विवादों के चलते सुर्खियों में रहे. लीड एक्टर के तौर पर उनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं हो पाई और बाद में मेकर्स ने उन्हें अपनी फिल्मों में काम दिया.

मजहर की तीनों शादियां हुई नाकामयाब

मजहर खान ने तीन शादियां रचाई और उनकी तीनों शादी असफल साबित हुई. पहली शादी उन्होंने मॉडल नंदिनी सेन के साथ में की और कुछ वक्त के बाद में दोनों अलग हो गए. बाद में उन्होंने रूबैना के साथ में शादी रचाई. हालांकि यह शादी भी लंबे समय तक टिक नहीं पाई और बाद में उनकी जिंदगी में जीनत अमान आई. जीनत उस वक्त की मशहूर एक्ट्रेस बन गई थी और पहले रिश्ते में मिले धोखे के बाद पूरी तरीके से टूट गई थी.

पहली शादी से जीनत हो गई थी दुखी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जीनत अमान ने पहली शादी संजय खान के साथ में की थी और दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली थी. लेकिन कुछ वक्त के बाद में संजय खान इस रिश्ते से मुकर गए थे और एक होटल में दोनों के बीच में काफी ज्यादा झगड़ा हो गया था. जहां पर संजय खान ने उनको इतना मारा कि उनकी एक आंख बुरी तरीके से जख्मी हो गई थी. इसीलिए दोनों अपने टूटे रिश्तों से पूरी तरीके से दुखी थे जिसके चलते दोनों को साथ में समय बिताना काफी अच्छा लगने लगा.

जीनत ने मां के खिलाफ जाकर रचाई थी शादी

कुछ वक्त के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया. लेकिन एक्ट्रेस की मां इस शादी के लिए राजी नहीं थी. लेकिन अक्सर देखा गया है कि प्यार में इंसान को गलत और सही कुछ भी नजर नहीं आता है. ऐसा ही कुछ जीनत अमान के साथ भी हुआ और वह अपने फैसले पर अड़ी रही. मजहर में जीना को एक अच्छा जीवनसाथी दिखने लगा. वह उनके साथ में अपना सुखी परिवार का सपना देखने लगी और शादी रचा ली.

रिश्तो को सुधारने के लिए जीनत अमान ने बनाई फिल्मों से दूरी

शादी की शुरुआत में कुछ साल सही रहा और दो बेटों का जन्म हुआ. लेकिन बाद में उनकी जिंदगी में तूफान आया. यह ऐसा तूफान था जिसके बारे में एक्ट्रेस ने कभी भी सोचा नहीं था. पति और परिवार के कहने पर उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई. रिश्तो को सुधारने के लिए उन्होंने ऐसा किया लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और उनके रिश्ते और भी ज्यादा खराब हो गए.

ड्रग्स की लत के चलते मजहर की हुई मौत

मजहर को ड्रग्स की आदत हो गई थी और इसी वजह से जीना को यह बात समझ आ गई थी कि उन्होंने मजहर से शादी करके बहुत बड़ी गलती की. उन्हें यह बात समझ आ गई थी कि वह एक दलदल से निकलकर दूसरे दलदल में फंस गई है. 12 साल साथ में रहने के बाद में जब हालात सुधारते हुए नहीं दिखे तो जीनत अमान ने मजहर से अलग होने का फैसला लिया. तलाक के बाद मजहर की हालत और बिगड़ गई. ड्रग्स की लत का शिकार होने के चलते उनकी किडनी खराब हो गई और उनकी मौत हो गई. 17 साल के एक्टिंग करियर में मजहर ने 30 फिल्मों और टेलिविजन सीरियल्स में भी काम किया.

Read more about: zeenat aman mazhar khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X