..................... Sunny Leone worked in adult films in the beginning of her career, got recognition in Bollywood from Bigg Boss - Hindi Filmibeat

19 की उम्र में एडल्ट स्टार बन गई थी ये हसीना, फिर सलमान खान ने यूं संवारी इस एक्ट्रेस की जिंदगी

Sunny Leone

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा में गिनी जाने वाली सनी लियोन आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई है. बता दें कि वह भले ही अपनी एक्टिंग से कुछ खास सुर्खियों में नहीं आती है लेकिन उनके लुक्स फैंस को इतने ज्यादा पसंद आते हैं कि हर कोई उन पर जान लुटाने तक को तैयार हो जाता है.

इतना ही नहीं एक्ट्रेस के फिल्मों में आइटम सॉन्ग भी काफी लोगों को पसंद आते हैं और सनी लियोन खूब तारीफें भी बटोरती हैं. साथ ही साथ इस उसको सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है. जहां वह अपनी लेटेस्ट वीडियो और तस्वीरों को शेयर करती हुई भी नजर आती हैं.

19 साल की उम्र से ही सनी लियोन ने किया एडल्ट फिल्मों में काम

ज्यादातर लोगों को पता है कि सनी लियोन बॉलीवुड में आने से पहले एडल्ट फिल्मों में काम किया करती थी. दरअसल आपको बता दें किसनी लियोन का जन्म कनाडा में हुआ और वह एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. एक्ट्रेस का असली नाम भी करणजीत कौर वोहरा बताया जाता है और उन्होंने 19 साल की उम्र से ही एडल्ट फिल्मों में आना शुरू कर दिया था. जहां पर वह काफी ज्यादा छापी गई थी.लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि बॉलीवुड में उन्हें बिग बॉस के कारण सफलता हासिल हुई.

सनी लियोन ने ली थी बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री

दरअसल आपको बता दें कि सनी लियोन ने बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी. इतना ही नहीं अपनी खूबसूरत और मजेदार पर्सनालिटी की वजह से उन्होंने दर्शकों का भी दिल जीत लिया था. जिसके बाद में एक्ट्रेस को वहां पर काफी ज्यादा सपोर्ट मिलने लगा और वह काफी लोकप्रिय हो गई थी. जिसके बाद में एक्ट्रेस को बॉलीवुड फिल्मों में काम मिलना शुरू हो गया और 2012 में उन्हें जिस्म-2 में काम करने का मौका मिला.

सनी लियोन का वर्क फ्रंट

सनी लियोन के इस फिल्म में नजर आने के बाद में उनकी सुर्खियां और भी ज्यादा बढ़ने लगी थी. इतना ही नहीं दर्शकों को उनकी एक्टिंग भी काफी पसंद आने लगी और बाद में एक्ट्रेस को बैक टू बैक फिल्मों में देखा गया. धीरे-धीरे एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी टीवी बढ़ती चली गई. लेकिन अगर हम एक्ट्रेस के वर्क फ्रेंड की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई सारी फिल्में दी हैं और उन्हें एम टीवी रियलिटी शो स्प्लिट्सविला को भी होस्ट करते देखा गया. लेकिन अब जल्दी ही एक्ट्रेस 'रंगीला' और 'कोका-कोला' फिल्मों में नजर आने वाली है.

Read more about: sunny leone bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X