तमाम कोशिशों के बाद भी जब प्रेग्नेंट नहीं हो पाई ये हीरोइनें, तो मां बनने के लिए किया ये काम

एक कपल के लिए माता-पिता बनने से बड़ा सुख कोई दूसरा नहीं हो सकता। लेकिन कई बार कुछ बायोलॉजिकल समस्याओं के चलते कुछ कपल माता-पिता बनने से पीछे हट जाते हैं। लेकिन विज्ञान ने इतनी ज्यादा तरक्की कर ली है कि अब हर एक कपल इस सुख से वंचित नहीं रह सकता। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बॉलीवुड हसीनों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने सरोगेसी की सहायता से मां बनने का फैसला लिया।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड की देसी गर्ल कहा जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक अहम योगदान दिया है। लेकिन अब वह हॉलीवुड में काफी एक्टिव है। प्रियंका और उनके पति निक ने सरोगेसी की सहायता से माता-पिता बनने का फैसला लिया। 21 जनवरी 2022 को सोशल मीडिया पर इस बात की उन्होंने घोषणा की थी।
गौरी खान
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी इस लिस्ट में शुमार है और आपको बता दें कि बहुत कम लोगों को इस बारे में जानकारी है कि इनका तीसरा बेटा यानी कि अब्राहम सरोगेसी की सहायता से हुआ। अभिनेता की पहले दोनों बच्चों की बायोलॉजिकल मदर गौरी खान रही।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने भी सरोगेसी की सहायता से मां बनने का फैसला लिया था। दरअसल उससे पहले वह मिसकैरेज का शिकार हो चुकी थी और ऑटोइम्यून बीमारी से पीड़ित थी। इसी के चलते उन्होंने बेटी शमिशा को सरोगेसी की सहायता से जन्म दिया।
सनी लियोन
सनी लियोन आज के वक्त में बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि अपनी खूबसूरती के चलते वह काफ़ी सुर्खियों में रही। वह तीन बच्चों की मां है और एक को उन्होंने साल 2017 में गोद (निशा) लिया। साल 2018 में दो बच्चों को उन्होंने सरोगेसी के सहायता से जन्म दिया।


Click it and Unblock the Notifications















