सनी लियोनी से बिपाशा और रणवीर तक, बॉलीवुड के ये सितारे पर्दे पर हुए बोल्ड, बिंदास किया कंडोम का एड!

Pooja Bedi, Sunny Leone

बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बेशक बेहद तरक्की कर ली है लेकिन कंडोम पर काम करना और कंडोम का प्रचार करना आज भी एक टैबू है। बेशक, इस पर अब खूब खुलकर फिल्में भी बन रही हैं लेकिन फिर भी मेन स्ट्रीम बॉलीवुडसितारे कंडोम के विज्ञापन पर फिल्में करने से बचते हैं। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने बेहद बोल्ड डिसीजन दिए और सारी सीमाओं को तोड़ते हुए कंडोम ऐड फिल्मों पर काम किया।

जी हां यह लिस्ट बहुत लंबी है सनी लियोनी और रणवीर सिंह के अलावा कंडोम का ऐड पूजा बेदी, समीरा रेड्डी बिपाशा बसु, अर्जुन रामपाल जैसे सितारों ने भी किया यहां तक कि करण सिंह ग्रोवर भी कंडोम के एड में नजर आएं। चलिए जानते हैं कि किस सितारे ने कंडोम के किस ब्रांड के लिए विज्ञापन फिल्में की।

रणवीर सिंह

सबसे पहले जो नाम आता है वह है बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का। रणवीर सिंह मेन स्ट्रीम पॉपुलर एक्टर हैं जिन्होंने कंडोम का ऐड करने की हिम्मत दिखाई। ड्यूरेक्स ब्रांड के रणवीर सिंह 2019 में ब्रांड एंबेसडर बने। रणवीर सिंह को एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ कंडोम ब्रांड का प्रचार करते देखा गया।

सनी लियोनी

एडल्ट फिल्मों से मेन स्ट्रीम में कदम रख चुकी सनी लियोनी ने पहले ही सभी सीमाएं तोड़ दी थीं। फिर उन्होंने कंडोम के एड में काम कर सबकी बोलती बंद कर दी। मैनफोर्स कंडोम ब्रांड के लिए सनी लियोनी ने कंडोम का ऐड किया था।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जो कि रियल लाइफ में अब पति पत्नी हैं, ने 2017 में कंडोम का ऐड किया। इन दोनों ने प्लेगार्ड कंडोम ब्रांड के कमर्शियल पर काम किया था और रातों-रात ये दोनों नेशनल हेडलाइंस में आलोचनाओं का शिकार भी हुए थे।

समीरा रेड्डी और शाइनी आहूजा

बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने बॉलीवुड एक्टर शाइनी आहूजा के साथ कंडोम एडवर्टाइजमेंट के लिए के साथ काम किया था। प्लान, मुसाफिर, रेस और नो एंट्री जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली समीरा रेड्डी ने एक बोल्ड कंडोम विज्ञापन शूट करके हर जगह हलचल मचा दी थी।

पूजा बेदी

पूजा बेदी को एक जमाने में से*स सिंबल माना जाता था। पूजा बेदी को उस समय भी कंडोम कमर्शियल करने पर कोई आपत्ति नहीं थी और आज भी वह ऐसे ही बोल्ड किरदारों को निभाने में नहीं चुकती। पूजा ने 1991 में मार्क रॉबिन्सन के साथ कामसुत्र कंडोम का एड किया था।

अर्जुन रामपाल

कथित तौर पर अभिनेता अर्जुन रामपाल एक कंडोम विज्ञापन में दिखे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि विज्ञापन के साथ अर्जुन रामपाल एक कंडोम ब्रांड द्वारा साइन किए जाने वाले पहले मेन स्ट्रीम के अभिनेता बन गए थे और उन्होंने कथित तौर पर इस विशेष विज्ञापन के लिए 6 करोड़ रुपये की भारी रकम ली थी। ये भी खबरें आईं थी कि अर्जुन रामपाल एक्ट्रेस चित्रागंदा के साथ कंडोम एड में शिरकत करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X