FLASHBACK: जब सनी लियोन से पूछे गए थे इतने भद्दे और अश्लील सवाल, 'आप दूसरों के पति छीन लेती हैं!'

By Filmibeat Desk
sunny-leone-most-controversial-interview-was-asked-obscene-questions-leaving-everyone-shocked

Sunny Leone Flashback: सनी लियोन को इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा बने सालों हो चुके हैं। आज वो ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि टेलीविजन में पॉपुलर शोज होस्ट करती हैं। बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों में नजर आने के साथ साथ सनी ने कुछ साउथ की फिल्मों में काम किया है। बहरहाल, यहां लोगों ने इतना प्यार पाने के बाद भी कुछ ऐसी कड़वी यादें हैं, जिसे सनी शायद ही भूल पाएंगी।

इन्हीं यादों में से एक है सनी लियोन का सबसे विवादति इंटरव्यू। यहां बात हो रही है साल 2016 की, जब सनी लियोन फिल्म मस्तीजादे के प्रमोशन के लिए इंटरव्यू देने पहुंची थीं। और इस दौरान टीवी जर्नलिस्ट ने सनी लियोन की बीती जिंदगी को लेकर कई सारे बेहद घटिया सवाल पूछे थे। आमिर खान से लेकर फिल्म जगत की सभी हस्तियों ने सनी लियोनी को समर्थन और साक्षात्कार करने वाले पत्रकार की खुली भर्त्सना की थी।

सनी लियोन ने बाद में खुद भी एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्होंने खुद को इतना अकेला आज तक कभी महसूस नहीं किया था। सनी ने कहा, मैं पूरे समय असहज महसूस कर रही थी और वहां से निकल जाना चाहती थी।

वो मुझे नीचा दिखा रहे थे

वो मुझे नीचा दिखा रहे थे

सनी ने कहा,ऐसा नहीं है कि मुझसे मेरी बीती जिंदगी को लेकर सवाल नहीं पूछे गए हों। लेकिन जिस तरह से वे सवाल पूछ रहे थे, वह मुझे नीचा दिखा रहे थे जोकि मेरे लिए काफी अजीब था। और सबसे हैरानी वाली बात थी कि किसी ने उन्हें रोका नहीं।

यहां देंखे सनी लियोन से पूछे गए घटिया सवाल-

आप दूसरों के पति छीन लेंगी

आप दूसरों के पति छीन लेंगी

भारतीय महिलाएं आपकी पॉपुलैरिटी देखकर डरती हैं। आपको लेकर गलत धारणाएं रखती हैं कि आप उनके पति को छीन लेंगी। इस पर क्या सोचती हैं आप?

- इंडियन लेडीज को मुझसे डरने की जरूरत नहीं है, मैं किसी का पति छीनने वाली नहीं हूं। मेरे पास भी हसबैंड है। वे हॉट, सेक्सी और टैलेंटेड हैं.. तो सॉरी लेडीज मुझे आपके पतियों में दिलचस्पी नहीं है।

आइटम नंबर एक्ट्रेस

आइटम नंबर एक्ट्रेस

'क्या आप सोचती हैं कि आप एक स्टार अभिनेत्री हैं? 'आपको बॉलीवुड में एक वैसी वाली आइटम लड़की के तौर देखा जाता है, आपको पता है?

- अभिनेत्री पता नहीं, मैं एक आर्टिस्ट हूं और मुझे फिल्मों में काम करना अच्छा लगता है।

पोर्न स्टार बनने की ख्वाहिश

पोर्न स्टार बनने की ख्वाहिश

अतीत में की गई किस गलती पर अफसोस है (पोर्न इमेज के बारे में)?

-नहीं, जो मैंने किया है, वहीं 100% करना चाहूंगी। मुझे किसी बात का रिग्रेट नहीं है। मैंने लाइफ में जो भी किया है, उसी वजह से आज इस सीट पर बैठी हूं।

आप कहती हैं कि अपको अपने बीते कल पर कोई पछतावा नहीं है, आपको क्या लगता है कितने लोगों की ख्वाहिश पोर्न स्टार बनना होता है?'।

मुझे किसी निर्णय पर कोई पछतावा नहीं है। मुझे फोटोशूट करना, शूटिंग करना, न्यूड तस्वीरें देखना भी कलात्मक तौर पर खूबसूरत लगता था। मैंने किया।

आमिर खान आपके साथ नहीं करेंगे काम

आमिर खान आपके साथ नहीं करेंगे काम

क्या सोचती हैं कि आमिर खान आपके साथ काम करेंगे?

- नहीं, मेरी पास्ट इमेज की वजह से वह मेरे साथ काम नहीं करना चाहेंगे। हालांकि, ये बात मुझे परेशान नहीं करती, मैं आमिर की फैन हूं और उनकी मूवीज देखती हूं। मैं रियलिटी पर भरोसा करती हूं। हां, इंडस्ट्री में आने के बाद मेरे कुछ सपने हैं। आज नहीं तो कल मुझे बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका जरूर मिलेगा।

आपको क्यों लगता है कि बड़े स्टार्स आपके साथ काम नहीं करना चाहते?

(हंसते हुए) मुझे नहीं पता। ये आप उनसे पूछिए। मैं सभी के साथ काम करना चाहती हूं।

फिल्मों में क्या आकर्षित करता है

फिल्मों में क्या आकर्षित करता है

फिल्मों में आपको क्या सबसे ज्यादा आकर्षित करता है? स्क्रिप्ट या कुछ और.. पैसे?

- मुझे काम करना पसंद है और मैं अलग अलग तरह की फिल्में करना चाहती हूं। मेरे पास जैसी स्क्रिप्ट आती हैं, मैं कोशिश करती हूं कि फैंस को कुछ अच्छा दे सकूं। जहां तक पैसे कमाने की बात है, तो हर इंसान पैसे कमाने के लिए ही काम करता है। हमें अपने परिवार को खिलाना होता है।

एक से एक भद्दे सवाल

एक से एक भद्दे सवाल

इसके बाद जर्नलिस्ट ने कहा कि उन्हें लग रहा है कि इस इंटरव्यू को करके वो नैतिक रूप से भ्रष्ट हो रहे हैं। जवाब में शालीनता से सनी ने कहा था कि अगर वो चाहें तो वो अभी उठकर जा सकती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X