PICS: पति के साथ काम करने को बेकरार सनी ने कराया हॉट कपल शूट
सनी लियोन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एक पहेली लीला' के लिए चर्चा में हैं। इसमें उनके पति डेनियल वेबर ने भी छोटी सी भूमिका निभाई है, जिसके बारे में सनी का कहना है कि डेनियल की भूमिका भले छोटी है, लेकिन वह बहुत 'प्यारी' है। हाल ही में सनी ने अपने पति डैनियल वेबर के साथ एक हॉट फोटोशूट भी किया। इन तस्वीरों को देखकर आप भी मानेंगे कि अपने पति के साथ वो HOTTEST लगती हैं।
सनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में डेनियल की भूमिका छोटी है, लेकिन मेरे लिए यह बहुत प्यारी है। असल में सनी अपने पति के साथ बतौर हीरोइन फिल्म करना चाहती हैं। बॉबी खान के निर्देशन की फिल्म 'एक पहेली लीला' में जय भानुशाली, रजनीश दुग्गल और राहुल देव की भी मुख्य भूमिका हैं। फिल्म के अधिकतर दृश्य राजस्थान के जोधपुर में फिल्माए गए हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतरेगी।


Click it and Unblock the Notifications












