'मुझे पॉर्न स्टार का पति कहलाने में कोई हर्ज़ नहीं''- सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर
पॉर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सनी लियोनी और पति डेनियल वेबर अपनी नौंवी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। दोनों की लवस्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। डेनियल और सनी लियोनी दोनों ही एडल्ट फिल्मों के स्टार रह चुके हैं। दोनों ने 10 अप्रैल 2011 में शादी रचाई। रील लाइफ में हमने सनी लियोनी को जितना बोल्ड देखा है लेकिन वह असल जिंदगी में उतनी ही सॉफ्ट हैं।
एक बार डेनियल ने बताया था कि सनी लियोनी को मनाना इतना भी आसान नहीं था। डेनियल ने पहली बार सनी लियोनी को लॉस वेगास के एक रेस्टोरेंट में देखा था। वह एक शूट के लिए गए थे और सनी दोस्तों संग छुट्टियां मनाने। डेनियल पहली ही नजर में सनी लियोनी को दिल दे बैठे थे।


Click it and Unblock the Notifications











