ब्रिटेन के शाही परिवार से आती हैं सनी देओल की पत्नी! कई साल तक छुपाई शादी, ऐसे खुली पोल

हाल ही में मशहूर अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी हुई. जहां पर पूरा देव परिवार जोरों शोरों से शामिल हुआ. सनी देओल भी अपनी पत्नी पूजा देओल के साथ में शादी में जश्न मनाते हुए देखे गए थे. अपने बेटे की शादी में पूजा देओल भी बन ठन कराएं और खूब जश्न हुआ. लेकिन आपको बता दें कि सनी देओल और पूजा देओल का रिश्ता किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं था. बता दें कि सनी देओल ने साल 1983 में फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड में कदम रखा था.
सनी और पूजा की मैरिड लाइफ नहीं थी आसान
सनी देओल ने अपनी पहली डेब्यू फिल्म से पूरी इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया. लेकिन आपको बता दें कि बॉलीवुड में स्टार बनने से पहले ही सनी देओल ने लंदन में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी और कई साल तक स्टार बनने के बावजूद भी उन्होंने अपनी शादी को छुपा कर रखा. लेकिन इसी बीच सनी देओल और कई सारी हीरोइन का नाम भी एक साथ में जोड़ा गया. जिस वजह से पूजा देओल और सनी देओल की जिंदगी में उथल-पुथल मच गई. बता दें कि सनी देओल की पत्नी पूजा देओल ब्रिटेन से ताल्लुक रखती हैं और उनका असली नाम लिंडा देओल है. उनका जन्म 21 सितंबर 1957 में इंग्लैंड में हुआ था.
ब्रिटिश शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं पूजा
दरअसल आपको बता दें कि पूजा देओल की मां सारा महल एक ब्रिटिश महिला थी और ब्रिटेन के शाही परिवार से उनके तालुका थे. शाही खानदान से होने की वजह से वह हमेशा मीडिया की नजरों में बनी रहती थी. कई बार सनी देओल की अफेयर की खबरें अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया के साथ में भी सामने आई थी और उनकी शादीशुदा जिंदगी पर इस वजह से काफी असर देखने को मिला था.
बतौर राइटर काम करती हैं पूजा
लेकिन आपको बता दें कि जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे वैसे दोनों के जीवन में खुशियां आती गई. पूजा देओल भी फिल्मों से ताल्लुक रखती है क्योंकि वह बतौर राइटर काम करती हैं. पूजा देओल ने कई सारी फिल्मों की कहानियां लिखी हुई है. लेकिन इसके बावजूद भी वह लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं और मीडिया के सामने आना पसंद नहीं करती. लेकिन हाल ही में उन्हें करण देओल की शादी में देखा गया जहां पर उन्होंने भी इस जश्न में हिस्सा लिया. करण देओल की शादी में उनकी खूबसूरती देखने लायक थी.


Click it and Unblock the Notifications











