ब्रिटेन के शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं Sunny Deol की पत्नी, बॉलीवुड में भी कर चुकी हैं ये काम

एक्टर सनी देओल ने जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तो लोग उन्हें मोस्ट एलिजिबल बैचलर मानने लगे थे। कई हसीनाएं उनके हैंडसम चेहरे पर फिदा हो गई थीं। लेकिन समय बीतते के साथ पता चला कि सनी देओल शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता भी हैं।
सनी देओल ने साल 1983 में फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड में कदम रखा था। सनी देओल ने अपनी पहली डेब्यू फिल्म से पूरी इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया। लेकिन बॉलीवुड में स्टार बनने से पहले ही सनी देओल ने लंदन में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी और कई साल तक स्टार बनने के बावजूद भी उन्होंने अपनी शादी को छुपा कर रखा। लेकिन इसी बीच सनी देओल का नाम कई सारी एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया। जिस वजह से पूजा देओल और सनी देओल की जिंदगी में उथल-पुथल मच गई।
आपको जानकर हैरानी होगी कि सनी देओल की पत्नी पूजा देओल ब्रिटेन से ताल्लुक रखती हैं और उनका असली नाम लिंडा देओल है। उनका जन्म 21 सितंबर 1957 में इंग्लैंड में हुआ था। पूजा देओल की मां सारा महल एक ब्रिटिश महिला थी और ब्रिटेन के शाही परिवार से उनके ताल्लुक थे। शाही खानदान से होने की वजह से वह हमेशा मीडिया की नजरों में बनी रहती थी। कई बार सनी देओल की अफेयर की खबरें अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया के साथ में भी सामने आई थी और उनकी शादीशुदा जिंदगी पर इस वजह से काफी असर देखने को मिला था।
लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे-वैसे दोनों के जीवन में खुशियां आती गईं। पूजा देओल भी फिल्मों से ताल्लुक रखती है क्योंकि वह बतौर राइटर काम करती हैं। पूजा देओल ने कई सारी फिल्मों की कहानियां लिखी हुई है। लेकिन इसके बावजूद भी वह लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं और मीडिया के सामने आना पसंद नहीं करती।


Click it and Unblock the Notifications











