हेमा मालिनी के एक्सीडेंट पर सबसे पहले हॉस्पिटल पहुंचे सनी, ड्रीमगर्ल ने की सौतेले बेटे की खूब तारीफ

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार धर्मेंद्र ने दो शादियां रचाई. लेकिन उनकी शादी के बाद अक्सर दिल फैमिली में सदस्यों के बीच एक दूसरे के साथ कैसे संबंध है इस पर हर कोई जिक्र करना चाहता है. साथ ही साथ जाना भी चाहता है. जैसे कि हेमा मालिनी के साथ सनी देओल और उनकी मां के कैसे संबंध है. बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी में सनी देओल की काफी तारीफ की. उन्होंने अपने सौतेले बेटे के बारे में काफी कुछ लिखा भी.
हेमा मालिनी के एक्सीडेंट पर सबसे पहले पहुंचे सनी
हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी में बताया था कि जब साल 2015 में उनका एक्सीडेंट हुआ तो सनी देओल ऐसे पहले शख्स थे जो कि हॉस्पिटल में आए और उन्हें देखा. बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के बेटे सनी देओल जब भी मुझे जरूरत होती है तो वह मेरे पास होते हैं.
ईशा देओल करती हैं सनी का पिता की तरह सम्मान
यहां तक कि हेमा मालिनी की बायोग्राफी में उनकी बेटी ईशा देओल ने भी सनी देओल के बारे में काफी कुछ कहा है. ईशा देओल कहती है कि वह सनी देओल को अपने पिता की तरह ही मानती हैं. बता दें कि एक प्रोग्राम के दौरान हेमा मालिनी से प्रकाश कौर और सनी-बॉबी के रिश्ते पर सवाल पूछे तो एक्ट्रेस ने काफी खुलकर जवाब दिया और यहां तक कि खूब सनी देओल की तारीफ भी की.
हेमा मालिनी ने सनी देओल की खूब की तारीफ
हेमा मालिनी ने प्रोग्राम के दौरान कहा कि देओल परिवार में सब बहुत ही खुशी से रहते हैं और सबके बीच में काफी प्यार है. सब लोग एक दूसरे का काफी सम्मान करते हैं. इतना ही नहीं साल 2016 में जब सनी देओल की फिल्म 'घायल वंस अगेन' रिलीज हुई थी तब हेमा मालिनी ने भी उस पर अपनी टिप्पणी दी थी. मीडिया के साथ में बातचीत करते हुए हेमा मालिनी ने यह भी कहा था कि उन्होंने सनी देओल की फिल्म देखी और वह बहुत ही अच्छी डायरेक्टर हैं. उनका दिल भी बिल्कुल धरम जी के इस तरह साफ है.
करण की शादी में शामिल नहीं हुई हेमा मालिनी और उनकी बेटियां
यहां तक कि सनी देओल की सौतेली बहन ईशा देओल ने यह भी कहा था कि सनी भैया दिल के बहुत ही साफ है और वह उन्हें पिता के तौर पर सम्मान करती हैं. बता दें कि हाल ही में सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी हुई और वहां पर हेमा मालिनी और ना ही उनकी दोनों बेटियों में से कोई शामिल हुआ. जिस वजह से देओल परिवार के सदस्यों के बीच रिश्तो को लेकर काफी कुछ बातें बनाई गई. हालांकि ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर करण को बधाई भी दी.


Click it and Unblock the Notifications