Border 2 की रिलीज के बीच सामने आई सनी देओल की अधूरी प्रेम कहानी, एक्टर ने इस हसीना को दिया था बड़ा धोखा!
Sunny Deol love story: जिस फिल्म का सनी देओल के फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे, वह अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 'बॉर्डर 2' के आते ही सनी देओल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उनकी दमदार मौजूदगी और देशभक्ति वाले अंदाज के बीच आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी एक ऐसी प्रेम कहानी के बारे में बता रहे हैं, जो अधूरी रह गई।

सनी देओल हमेशा अपनी पावरफुल एक्टिंग और एक्शन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी कम दिलचस्प नहीं रही है। बहुत कम लोगों को पता है कि अपने करियर की शुरुआत में ही सनी को अपनी पहली हीरोइन से प्यार हो गया था।
पहली फिल्म में दिखी जबरदस्त जोड़ी
साल 1983 में सनी देओल ने फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके साथ अमृता सिंह नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। ऑन-स्क्रीन रोमांस इतना पसंद आया कि लोग मानने लगे थे कि असल जिंदगी में भी दोनों एक-दूसरे के करीब हैं।
असली सच था कुछ और
असलियत यह थी कि उस समय सनी देओल पहले से शादीशुदा थे। उन्होंने पूजा देओल से शादी कर रखी थी, लेकिन यह बात लोगों के सामने नहीं आई थी। माना जाता है कि परिवार चाहता था कि शादी की बात बाहर न आए, ताकि सनी के करियर पर असर न पड़े। अमृता सिंह को भी सनी की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
एक तस्वीर ने बदल दी पूरी कहानी
कहानी में बड़ा मोड़ तब आया, जब एक मैगजीन में सनी देओल और उनकी पत्नी पूजा की शादी की तस्वीर छप गई। यह देखकर अमृता सिंह हैरान रह गईं। जब उन्होंने सनी से इस बारे में पूछा, तो उन्हें कोई साफ जवाब नहीं मिला। सच सामने आते ही अमृता टूट गईं और यह रिश्ता वहीं खत्म हो गया।
इसके बाद अमृता का नाम कुछ और लोगों से भी जुड़ा, जिनमें अभिनेता विनोद खन्ना और क्रिकेटर रवि शास्त्री का नाम शामिल रहा।
आगे कैसे बदली जिंदगी
कुछ वक्त बाद अमृता सिंह ने अपने से उम्र में छोटे सैफ अली खान से शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद अमृता ने अपने दोनों बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान को अकेले ही पाला।
सनी देओल की फैमिली लाइफ
वहीं सनी देओल अपनी शादीशुदा जिंदगी में आगे बढ़ चुके थे। उनकी पत्नी पूजा देओल हैं और उनके दो बेटे- करण देओल और राजवीर देओल हैं। करण देओल फिल्मों में काम कर चुके हैं और अब शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications

