पर्दे पर लगी थी सनी देओल-अक्षय खन्ना की "बॉर्डर", सिनेमाघर में लगी आग, बिछने लगी लाशें- दर्दनाक मंजर
13 जून 1997, वो मौका जब चर्चित फिल्म बॉर्डर सिनेमाघरों में लगी। सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना की फिल्म बॉर्डर...जिसे लेकर देशभर में लोगों के बीच उत्साह था। सब कुछ ठीक चल रहा है, फिल्म रिलीज का पहला दिन और सिनेमाघर खचाखच दर्शकों से भरे थे। खाकी वर्दी में ये सितारे दर्शकों को खूब अट्रैक्ट कर रहे थे, फिर इस खुशनुमा माहौल के बीच दर्दनाक खबर दस्तक देती है।
खबर आई थी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके से। जहां बॉर्डर फिल्म का पहला शो लगा था और लोगों की भीड़ सिनेमाघरों में खचाखच भरी थी। इस दौरान जहरीला धुंआ ऐसा फैला जिसने 59 लोगों की जान ले ली और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस घटना को इतिहास में उपहार अग्निकांड के रूप में दर्ज हुई। ऐसा दर्दनाक मंजर जहां लाशों के ढेर लग गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











