'बीबी को कभी इस के लिए मैंने फोर्स नहीं किया'... वाइफ संग रिलेशन पर ये क्या बोले सनी देओल

सनी देओल बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर है और आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ग़दर 2 उनकी रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा गई। एक्टर की यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई और आपको बता दें कि 19 अक्टूबर को वह 66 साल के हो चुके हैं। इतना ही नहीं अगर उनके निजी जीवन के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उनकी पत्नी पूजा देओल लाइमलाइट से काफी दूर बनी रहती है। लेकिन एक बार एक्टर ने खुद इसके पीछे की वजह बताई थी।
सनी की पत्नी नहीं हैं सोशल मीडिया पर एक्टिव
दरअसल आपको बता दें कि साल 2013 में डेक्कन क्रॉनिकल को दिए हुए इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी पत्नी पूजा देओल मीडिया और लाइमलाइट से हमेशा दूर क्यों बनी रहती हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें की पूजा देओल ना तो मीडिया से कभी रूबरू होती है और ना ही सोशल मीडिया पर एक्टिव है। उनका ना तो कोई इंस्टाग्राम अकाउंट है और ना ही ट्विटर पर वह मौजूद है।
क्या सनी अपनी पत्नी को लाइमलाइट से रखते हैं दूर?
सनी देओल ने इस पर बात करते हुए कहा था की पूजा को लाइमलाइट दूर रहने के लिए उन्होंने कभी भी फोर्स नहीं किया है। एक्टर से जब इस बारे में पूछा गया कि क्या धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर, सनी देओल की पत्नी पूजा देओल और बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल को घर के मर्द लाइमलाइट से दूर रहने के लिए कहा करते हैं?
देओल परिवार में महिलाओं को है अपने अनुसार जीने की आज़ादी
इस सवाल पर सनी देओल ने जवाब देते हुए कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ना ही मेरी मां और ना ही मेरी पत्नी को लाइमलाइट से दूर रहने को कहा गया है। मेरी पत्नी की अपनी खुद की एक पर्सनालिटी है और उनको हमेशा से अपने फैसले लेने के लिए आजादी है। पब्लिक अपीरियंस से दूर रहना हमेशा से उनका फैसला रहा।ना तो मैं और ना ही मेरे पिता घर की महिलाओं को रूल्स फॉलो करने के लिए कहते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सनी देओल जितने ज्यादा पर्दे पर एग्रेसिव नजर आते हैं उतने ही रियल लाइफ में काफी कूल है।


Click it and Unblock the Notifications