अपनी कार में तलवार और लोहे की रॉड रखा करते थे सनी देओल, जब स्टेडियम में खोया आपा तो एक्टर ने खूब पीटा

सनी देओल बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्म ग़दर 2 के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर चुके हैं। इस फिल्म के जरिए उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपने कई पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। सनी देओल के लिए यह साल काफी ज्यादा बेहतरीन रहा। कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अब उनकी फिल्म ने धुआंधार कमाई भी की।
अपने झगड़ों को छुपाने के लिए मां की लेते थे मदद
लेकिन फिल्म की शानदार सक्सेस के बाद में सनी देओल ने अपने पुराने दिनों को भी याद किया। मैशेबल इंडिया के साथ एक इंटरव्यू उन्होंने दिया और अपनी जिंदगी से जुड़े हुए कुछ अनसुने किस्से भी सुनाए। सनी देओल ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि एक वक्त पर वह अपनी कार में हथियार लेकर चलते थे और गुस्सा आने पर लड़ाई झगड़े पर भी उतर आया करते थे। इन झगड़ों को अपने पिता धर्मेंद्र से छुपाने के लिए बाद में वह अपनी मां की सहायता लेते थे।
स्टेडियम में लोगों ने सनी देओल के साथ की थी रैगिंग
सनी देओल ने इस पर कहा था कि "मैं बहुत सारे झगड़ा कर चुका हूं। हम अपनी कारों में तलवारे, लोहे की रोड और हॉकी स्टिक लेकर चला करते थे। ये उस वक्त की बात है जब गिरोह हुआ करता था। लेकिन अब समय बदल चुका है।" एक्टर ने आगे यह भी कहा कि "मेरे हर जगह झगड़े होते रहते हैं। ब्रेबोर्न स्टेडियम में भी भारत-न्यूजीलैंड मैच के वक्त में अपने दोस्तों के साथ में मौजूद था। वहां पर कुछ लोगों को इस बारे में पता चला कि मैं धर्मेंद्र का बेटा हूं तो उन्होंने मेरी रैगिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने मुझ पर सिगरेट के टुकड़े फेंक दिए।"
लोगों को लगातार पीटते रहे सनी देओल
सनी देओल ने बताया कि रैगिंग से परेशान होकर उन्होंने मेंटल बैलेंस से पूरी तरीके से आपा को दिया था। एक्टर ने इसी पर कहा कि "आखिरकार मैं एक सरदार हूं और मेरा दिमाग इस पर पूरी तरीके से घूम गया था। मुझे यह पता ही नहीं था कि मैं किस मार रहा हूं, मैं बस लोगों को पीटता जा रहा था। हम लोग अजनबियों को हमारे साथ में दौड़ने के लिए उकसाया करते हैं। ऐसी ही जिंदगी हमने जी है।" सनी देओल आगे बताते हैं कि उन्हें इन झगड़ों को अपने पिता से छुपाने के लिए मां की मदद लेनी पड़ती थी।


Click it and Unblock the Notifications