जब सनी देओल ने खुद किया था खुलासा, एक्ट्रेस के साथ की थी ऐसी हरकत, बोले- उसे पकड़ा और किस करके फेंक दिया

सनी देओल बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। बताया जाता है कि वह बहुत ही ज्यादा शर्मीले स्वभाव के हैं और ऑन स्क्रीन उन्होंने डिंपल कपाड़िया से लेकर अमृता सिंह के साथ में किसिंग सीन भी दिए हैं।
लेकिन आपको बता दें कि सनी देओल ने एक बार फिल्म में हीरोइन को किस करने को लेकर एक ऐसा स्टेटमेंट दे दिया था जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया था। दरअसल सनी देओल जब कपिल शर्मा के शो में पहुंचे तो उनसे फिल्म बेताब में अमृता सिंह के साथ में किसिंग सीन को लेकर सवाल किया गया था।
जिस पर सनी देओल ने जवाब देते हुए हर किसी को हैरान कर दिया था। एक्टर ने कहा कि रोमांस शरमाते हुए की आ जाता है, अगर ऐसा नहीं है तो वह रोमांस भी नहीं है। पहले लड़की ही मुझे दब कर रहती थी और गदर फिल्म में तो मेरा ही किरदार काफी ज्यादा शर्मीला था। कपिल शर्मा ने सनी देओल को यह कहकर चढ़ाया कि आप तो खुले तो ऐसे कि बस पूछिए मत।
इस पर सनी देओल ने जवाब देते हुए कहा कि वह फिल्म बेताब में बिल्कुल भी नहीं शर्माए। लड़की को पकड़ लिया था और किस करके फेंक दिया था। सनी देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए कहा की शुरुआत में श्रीदेवी और ऐश्वर्या जैसी हसीनाओं ने उनके साथ में काम करने से मना कर दिया था। बाद में एक्टर ने श्रीदेवी के साथ फिल्म चालबाज में काम किया। एक्टर ने बताया की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ने उन्हें काफी परेशान कर दिया था।
सनी देओल ने इंडिया टीवी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि शुरू में कुछ एक्टर्स इनसिक्योर हो गए थे और सेट पर अजीब बर्ताव करने लग गए थे। श्रीदेवी भी ऐसा ही करने लगी थी। सनी देओल ने कहा कि श्रीदेवी के साथ भी ऐसा ही हो रहा था। मैं फिर खुद से यही कहा कि अब मैं नहीं छोडूंगा। मेरी एक आंख पीछे रहा करती थी और तू क्या कर रही है मैं भी यही करूंगा। एक्टर ने बताया कि उन्हें डिस्लेक्सिया है और इसके चलते उन्हें पढ़ने-लिखने में काफी समस्याएं होती हैं। एक्टर ने कहा कि इसी के चलते लोग कई बार उन्हें डफर समझ लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications