..................... Sunny deol played the role of a lawyer in Rishi Kapoor and Meenakshi Seshadri starrer film Damini - Hindi Filmibeat

सनी देओल ने फ़िल्म के बीच में मारी एंट्री, हुई छप्परफाड़ कमाई, मूवी में बटोर ली थी सारी लाइमलाइट

 Sunny Deol Role In Film Damini

सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'ग़दर 2' को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं. बता दे की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. लेकिन आज हम आपको सनी देओल की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसमें उनकी अचानक से एंट्री हुई और सारी लाइमलाइट वह बटोर ले गए. निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई दामिनी में मीनाक्षी शेषाद्रि और ऋषि कपूर को लीड रोल निभाने के लिए मिला था.

एक्टर के डायलॉग हुए सदाबहार

इस फिल्म के दौरान सनी देओल की अचानक से एंट्री करवाई गई और सारी लाइमलाइट उन्होंने छीन ली. हालांकि आपको बता दे कि इस फिल्म ने भी छप्पर फाड़ कमाई की थी. मल्टी स्टार फिल्म 'दामिनी' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. जिसमें सनी देओल ने वकील का किरदार निभाया था. इस छोटे रोल के बावजूद भी उन्होंने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर ली थी. इस फिल्म के दौरान एक्टर के डायलॉग भी इतने ज्यादा पसंद किए गए कि फैन्स आज तक भूल नहीं पाए हैं. इतना ही नहीं इससे पहले डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने फिल्म घायल में भी सनी देओल के साथ में काम किया था. लेकिन सनी देओल से पहले निर्देशक वकील के किरदार के लिए किसी और एक्टर को लेना चाहते थे.

ऋषि कपूर ने भी की तारीफ

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उस वक्त सनी देओल उनसे ज्यादा भरोसेमंद कलाकार माने जाते थे. ऋषि कपूर ने बताया था कि "मुझे फिल्म का हीरो भले ही बनाया गया था लेकिन सनी ने इसमें कैमियो रोल निभाया था. फिल्म के आखिरी में सबसे ज्यादा वाहवाही उन्हें ही मिली. जिससे कि इस बात का पता चला कि उनका किरदार कितना ज्यादा दमदार था. उन्हें इस रोल के लिए कई सारे नेशनल अवार्ड भी मिले."

मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने सच से हिला दिया था बॉलीवुड

इस फिल्म में दामिनी का किरदार 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने निभाया. जिसमें एक्ट्रेस ने हर किसी के पसीने छुड़ा दिए थे. फिल्म के अंदर उन्होंने एक सच्ची ईमानदार महिला का किरदार निभाया और इसी के चलते उन्हें सच बोलने के लिए एक बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी. इस फिल्म के अंदर आमिर खान भी नजर आए थे. यहां तक की फिल्म के गाने भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो गए थे.

2 करोड़ में बनकर 11 करोड़ कमा ले गई फिल्म

फिल्म 'दामिनी' में सभी किरदारों के डायलॉग से लेकर गाने काफी ज्यादा पसंद किए गए और सदाबहार बन गए. यहां तक की इस फिल्म के चलते सनी देओल की इमेज पूरी तरीके से बदल चुकी थी. इस फिल्म में ताबड़तोड़ कमाई भी की थी. मूवी को 2 करोड़ के बजट में बनाया गया था और बॉक्स ऑफिस पर इसने 11 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन इकट्ठा किया था.

Read more about: sunny deol rishi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X