पत्नी पूजा की दूरियों पर ये क्या कह गए सनी देओल, बोले- वह जानबूझकर ऐसा करती हैं...

Sunny Deol Wife: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कहे जाने वाले सनी देओल ने अपनी फिल्म ग़दर 2 से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। बता दे कि उनकी इस फिल्म ने 500 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन इकट्ठा किया और 2023 की तीसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी।
ग़दर 2 की सफलता के बाद में अब सनी देओल अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में है। लेकिन इसी बीच सनी देओल ने अपनी पत्नी पूजा देओल को लेकर भी खुलासा कर दिया कि आखिरकार वह लाइमलाइट से इतना दूरी बनाई क्यों रखती हैं।
कॉफी विद करण में पहुंचे सनी देओल
दरअसल, आपको बता दें कि करण जौहर के सबसे पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण 8 के ओपनिंग एपिसोड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को देखा गया। लेकिन दूसरे शो के एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल मेहमान बनकर शो के अंदर नजर आए। जहां पर अभिनेता ने बातचीत करते हुए इस बात का खुलासा किया कि उनकी पत्नी पूजा देओल लाइमलाइट से हमेशा दूरी बनाए क्यों रखती हैं।
इस वजह से लाइमलाइट से दूरी बनाकर रखती हैं पूजा देओल
सनी देओल ने बताया कि पूजा जानबूझकर सुर्खियों से दूर रहती है और उनको यह सब पसंद नहीं है कि हर व्यक्ति उनके सामने कैमरा लेकर उनका फोकस करता रहे। सनी देओल ने आगे यह भी कहा की पूजा और वह दोनों ही ऐसे हैं। एक्टर आगे कहते हैं कि "आप लगातार कैमरे के सामने शूट करते हो और जब आप घूम रहे होते हो तो लोग आपको घूर रहे होते हैं। इसीलिए कुछ ऐसा समय भी होना चाहिए जब कोई आपकी तरफ ना देखें। इसीलिए जब भी मुझे मौका मिल जाता है तो मैं विदेश चला जाता हूं क्योंकि वहां पर मुझे कोई भी परेशान करने वाला नहीं होता है।"
पार्टियों में जाना पसंद नहीं करते सनी देओल
सनी देओल आगे शो में यह भी बताते हैं कि वह बॉलीवुड पार्टियों में भी जाना पसंद नहीं करते हैं और इससे कतराते भी हैं। एक्टर बताते हैं कि "मैं पीता नहीं हूं। मैं थोड़ा सा शर्मिला लड़का हूं। पूरे दिन काम करने के बाद में मैं ऐसी किसी जगह पर रहना पसंद करता हूं जहां पर मुझे ज्यादा आराम मिले। मैं जल्दी उठना वालों में से हूं और पार्टियां देर रात तक चलती रहती हैं। इसीलिए मैं इन सब से दूरी बनाए रखता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications