अमिताभ-गोविंदा नहीं बल्कि सनी देओल के हमशक्ल का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- पकने में अभी कसर बाकि है...

Sunny Deol Lookalike Video Viral: सोशल मीडिया पर अक्सर देखने के लिए मिलता है कि बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल की वीडियो कई बार वायरल हो जाती है। अभी तक अमिताभ बच्चन से लेकर अजय देवगन और शाहरुख खान के हमशक्लों की वीडियो वायरल हो चुकी है। लेकिन अब सनी देओल के एक हमशक्ल की वीडियो सामने आई है और इसे देख आपकी हंसी रुक नहीं पाएगी।
सनी देओल के इस हमशक्ल ने उन्हें की तरह दाढ़ी रखी हुई है और हेयर स्टाइल भी कुछ वैसा ही नजर आ रहा है। इस शख्स की आंखों से लेकर चेहरा भी सनी देओल से काफी हद तक मैच करता है। लेकिन सनी देओल का यह हमशक्ल जिस तरीके से डायलॉग बोल रहा है वह काफी ज्यादा फनी नजर आ रहा है।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी देओल का हमशक्ल उनकी किसी फिल्म का डायलॉग बोल रहा है। वह आंखों में पानी भरकर बहुत ही ड्रैमेटिक अंदाज में डायलॉग बोलते नजर आया। उसके चेहरे पर सनी देओल की झलक तो साफ नजर आ रही है। लेकिन उसकी एक्टिंग देख लोग ठहाके लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
सनी देओल के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और इस पर अभी तक 30 हज़ार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। किसी के अलावा लोग इस पर जमकर कमेंट करते नजर आए। एक यूजर लिखता है कि "सनी देओल या फनी देओल।" एक अन्य यूजर लिखता है कि "पकने में अभी एक सिटी आनी बाकी रह गई।" एक दूसरा यूजर लिखता है कि "अभी भी अजय देवगन 370 वोटो से आगे चल रहे हैं।"


Click it and Unblock the Notifications