सनी देओल की घायल Vs आमिर खान की दिल, किसने जीता बॉक्स ऑफिस और किसने अवार्ड्स
सनी देओल की फिल्म घायल और आमिर खान की फिल्म दिल की रिलीज़ को हाल ही में 30 साल पूरे हुए हैं। सनी देओल और आमिर खान, दोनों की फिल्में एक ही दिन रिलीज़ हुई थीं। आमिर खान की दिल और सनी देओल की घायल, दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। लेकिन अगर मूवीज़ डॉट कॉम की मानें तो बॉक्स ऑफिस पर जीत हुई थी आमिर खान की फिल्म दिल की।
हालांकि दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस में ज़्यादा अंतर नहीं था। दिल ने लगभग 10 करोड़ की कमाई की तो घायल ने 9.5 करोड़ की कमाई की थी। दोनों ही उस साल की पहली और दूसरी सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्में बनी थीं।

लेकिन अवार्ड्स पर बात आई तो सारे अवार्ड्स सनी देओल की फिल्म के नाम हुए थे। यहां तक कि फिल्म को नेशनल अवार्ड भी मिला।दिलचस्प है कि इसके बाद आमिर खान और सनी देओल, घातक और राजा हिंदुस्तानी के साथ 1996 में और गदर और लगान के साथ 2001 में आमने सामने आए थे। सनी देओल ने हाल ही में घायल के 30 साल पूरे होने पर फिल्म के बारे में बात की थी। जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications











