सनी देओल का गिरता स्टारडम, 7 साल से नहीं रिलीज हुई फिल्म, सलमान खान का भी आया बुरा वक्त
जहां एक तरफ बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं दूसरी तरफ सनी देओल के हाथ निराशा लगी है। हाल ही में सनी देओल की फिल्म भैय्याजी सुपरहिट फिर से आगे बढ़ गई है। ये फिल्म 7 सालों से बन रही है लेकिन आज तक रिलीज होने की नौबत नहीं आ पाई है। फाइनली जब इस फिल्म का मेकर्स ने 2018 के अंत में रिलीज करने की तैयार की तो इसी साल फिल्म की रिलीज डेट 3 बार चेंज करनी पड़ी। पहले फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही थी, फिर 26 से 23 नवंबर हुई। वहीं अब भी कोई गैरेंटी नहीं है कि ये फिल्म रिलीज हो भी पाएगी।
[2.0 Trailer: अक्षय कुमार का सबसे बड़ा ऐलान, अगले महीने होगा तगड़ा Dhamaka, तारीख लिख लीजिए]
इस फिल्म की ऐसी हालत का कारण माना जा रहा है सनी देओल का गिरता स्टारडम। जिसके चलते कई लोग तो अपने थिएटर में फिल्म लगाने को तैयार नहीं है जो लगा भी रहे हैं तो फिल्म को कम स्क्रीन्स मिल रही हैं। फिल्म को खरीददार नहीं मिल रहे हैं। डिस्ट्रीब्यूटर्स का मानना है कि अब सनी देओल दर्शकों को थिएटर तक लाने में नाकामयाब हो जाएंगे। कारण उनकी पीछली फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट है। भैय्याजी सुपरहिट का बजट भी काफी ज्यादा हो गया है और ऐसे में ये सनी की एक और नाकामयाबी हो सकती है।

वहीं सिर्फ सनी ही नहीं बॉलीवुड के कई स्टार्स की लाइफ में ऐसा वक्त आ चुका है। जब उनकी फिल्में बनकर भी कभी रिलीज नहीं हो पाईं या किसी वजह से बीच में ही रोकनी पड़ीं। तो चलिए आगे जानें ऐसी ही फिल्मों के बारे में जो शुरू तो हुईं लेकिन कभी रिलीज नहीं हो पाईं।


Click it and Unblock the Notifications