..................... Sunny Deol film arjun was release in 1985 created a ruckus in a 3 minute scene - Hindi Filmibeat

सनी देओल की इस फ़िल्म में 3 मिनट के एक सीन ने डाल दी थी जान, शूट करते-करते डायरेक्टर की छूट गए पसीने

Sunny Deol, Dimple Kapadia

सनी देओल को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार किया जाता है। आपको बता दें कि उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर काफी दमदार और हिट फिल्में दी है। सनी देओल की कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जिन्हें जितनी बार भी देखा जाए उतनी बार कम है। ऐसी ही एक फिल्म सनी देओल की साल 1985 में रिलीज हुई थी। इसका नाम 'अर्जुन' था और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में सनी देओल के अपॉजिट डिंपल कपाड़िया को देखा गया।

सनी देओल की फिल्म को दर्शकों से मिला खूब प्यार

दर्शकों द्वारा भी सनी देओल की इस फिल्म को काफी ज्यादा प्यार मिला। साल 1985 में रिलीज होने वाली फिल्म 'अर्जुन' बॉक्स ऑफिस की उस साल की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई थी। इस फिल्म में एक आईकॉनिक सीन भी फिल्माया गया था। जिसमें सनी देओल के दोस्त को मारने के लिए बहुत सारे गुंडे आ जाते हैं और वहां पर काफी तेज बारिश होने लगती है। उसी सीन के दौरान सेट पर हजार लोग 2-2 छाता लेकर खड़े हो जाते हैं।

3 मिनट के सीन ने लूट ली महफिल

इस सीन के दौरान सनी देओल को छात्रों के बीच में से अपने दोस्त को भगा कर ले जाना था। लेकिन यह सब सुनने में जितना आसान लग रहा है उतना ही मुश्किल था। कुछ खबरों की माने तो इसे 3 मिनट के सीन को शूट करने के लिए डायरेक्टर ने भी अपना सिर पकड़ लिया था। 3 मिनट के सीन को शूट करने के लिए 2 दिन लग गए। ऐसा इसीलिए क्योंकि बारिश के बीच में जब सनी देओल अपने दोस्त को वहां से भगा कर ले जाते तो हजारों छात्रों के बीच में वह फंस जाते। बहुत ही मुश्किलों से इस सीन को शूट किया गया और फिल्म रिलीज के बाद 3 मिनट के ही सीन ने फिल्म को हिट कर दिया।

मुंबई के लोअर मिडल क्लास फैमिली के लडके की कहानी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह फिल्म मुंबई के एक लोअर मिडल क्लास फैमिली के अर्जुन मालवंकर (सनी देओल) की है। जो कि एक युवा शिक्षित है। निखिल बेरोजगार व्यक्ति है। इस फिल्म में उसके दोस्तों का एक पूरा समूह दिखाया गया है जो कि बेरोजगार है। वह सभी इस व्यवस्था से पूरी तरीके से निराश हो चुके हैं जो भ्रष्टाचार और कमजोर हो के शोषण से आगे बढ़ती है। इस फिल्म को राहुल रवैल ने निर्देशित किया। बता दें कि इस फिल्म को सनी देओल की बेस्ट फिल्मों में शुमार किया जाता है। इतना ही नहीं तमिल में सत्या, तेलुगु में भरतमलो अर्जुनूडू, कन्नड़ में संग्राम और सिंहली में सुरानी माला के नाम से फ़िल्म को रीमेक किया गया था।

Read more about: sunny deol dimple kapadia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X