जब सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की निजी तस्वीर लंदन से हो गई थी लीक, मच गया था बवाल!

Sunny Deol- Dimple Kapadia rumoured relationship: फिल्म इंडस्ट्री में बनते- बिगड़ते रिश्ते अक्सर ही सुर्खियों का हिस्सा बन जाते हैं। कई रिश्ते खुल्लम खुल्ला होते हैं, जबकि कुछ हमेशा के लिए सीक्रेट ही रह जाते हैं। ऐसी ही एक रिलेशनशिप रही है डिंपल कपाड़िया और सनी देओल की।
डिंपल और सनी को काफी कम मौके पर लोगों ने साथ देखा था। लेकिन 6-7 साल पहले दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। इन तस्वीरों में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया हाथों में हाथ डाले बैठे थे और ये तस्वीरें लंदन की थीं। गौरतलब है कि हमेशा से खबरें रही हैं कि सनी देओल और डिंपल कपाड़िया 11 साल तक रिलेशनशिप में थे।
उनके अफेयर से परेशान होकर सनी देओल की पत्नी पूजा देओल उनसे अलग हुईं। खबरें ये भी हैं कि डिंपल को सनी देओल ने पत्नी का दर्जा दिया था तो कुछ खबरें ये भी कहती हैं कि दोनों ने भागकर शादी कर ली थी। हालांकि इस पर कभी कोई आधिकारिक रिएक्शन नहीं आया।
बात 90 के दशक की है, जब सनी देओल और अमृता सिंह का ब्रेक अप हुआ था। उसके बाद सनी एक सहारे की तलाश में थे। इधर राजेश खन्ना और डिंपल खन्ना भी शादी के 10 सालों के बाद अलग हो चुके थे। ऐसे में सनी और डिंपल को एक दूसरे का साथ मिला।
दोनों ने साथ में पहली बार 1984 में आई फिल्म 'मंजिल-मंजिल' में काम किया था। सनी और डिंपल ने कभी अपने रिश्ते पर बात नहीं की। लेकिन अमृता सिंह ने दोनों को लेकर काफी बयान दिया था और कहा था कि डिंपल के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है, उसे जब जैसा साथी चाहिए था, वो मिल गया।


Click it and Unblock the Notifications

