जब श्रीदेवी के साथ डांस करने की बात सुनकर रफू चक्कर हो गए थे सनी देओल, जानें पूरा किस्सा

Sunny Deol

सनी देओल और श्रीदेवी की फिल्म 'चालबाज' बॉलीवुड की आईकॉनिक फिल्मों में से एक मानी जाती है। दोनों की जोड़ी को फैंस द्वारा भी काफी पसंद किया गया। लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में निर्देशक पंकज पराशर ने इस बात का खुलासा किया कि श्रीदेवी एक गाने के लिए इन्नोवेटिव स्टेप्स करना चाहती थी।

पंकज पराशर ने बताया कि इसी वजह से सनी देओल को भी डांस की जरूरत थी और वह श्रीदेवी के सामने परफॉर्म करने से बहुत ज्यादा डर रहे थे। इसी के चलते वह 2 घंटे के लिए सेट से ही गायब हो गए थे। बता दे कि यह सारी बातें पंकज पराशर ने सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान शेयर की थी।

इंटरव्यू के दौरान पंकज ने बताया कि 'चालबाज' फिल्म के गाने 'ना जाने कहां से आई है' को शूट करने के लिए हमारे पास में सिर्फ तीन लोग थे। इसीलिए क्योंकि तब हड़ताल चल रही थी। लेकिन श्रीदेवी चाहती थी कि वह गाने के लिए कुछ यूनिक विजुअल लेकर आए। इसीलिए कोरियोग्राफर सरोज खान को कुछ शानदार करने की आवश्यकता थी।

पंकज ने बताया कि उन्होंने कहा कि सरोज जी ने मुझे फोन किया है और कहा है कि मैडम तो खुश है। लेकिन अब मुझे कुछ यूनिक स्टेप लेकर आने होंगे। तो मैंने उन्हें कह दिया कि हम सनी को नचायेंगे। फिर हमने शूटिंग शुरू की और हम सभी मौके पर ही आईडिया लेकर आ रहे थे। फिर वक्त आया शनि के डांस करने का।

निर्देशक ने आगे बात करते हुए बताया कि उन्होंने सीडी की तरफ देखा और कहा कि मैं अभी बाथरुम से आता हूं और वह वापस नहीं आए। वह 2 घंटे तक गायब हो गए। जब पूछा गया कि क्या सनी स्टेप्स करने से डरते थे तो पंकज ने बताया कि जाहिर है। वही श्रीदेवी लगातार पूछ रही थी कि हीरो किधर है?

पंकज ने बताया कि फिर सनी देओल वापस आ गए थे और ऐसा किया। लेकिन मुझे आज तक यह पता नहीं चला कि वह आखिरकार कहां गए थे। 2 घंटे तक उनका कहीं भी अता-पता नहीं था। हम सब उनको ढूंढ रहे थे और इंतजार कर रहे थे। लेकिन उन्होंने ऐसा किया की पूरी यूनिट ने तालियां बजाई थी। श्रीदेवी ने तो कहा था कि आपने एक क्लासिक शूट किया है और आज भी मुझे उनके शब्द याद है।

More from Filmibeat

Read more about: sunny deol chaalbaaz
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X