जब सनी देओल को डिंपल कपाड़िया से हो गया था बेइंतेहा प्यार, बेटियां भी बुलाने लग गई थीं 'छोटे पापा'

Sunny Deol Dimple Kapadia Affair: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी प्रेम कहानियां ऐसी है जो कि भले ही पूरी नहीं हो पाई लेकिन वह आज भी चर्चा का विषय बनी रहती है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी भी शुमार है। हालांकि आज हम आपको डिंपल कपाड़िया और सनी देओल की प्रेम कहानी के बारे में बताने वाले हैं। बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे और इसके बावजूद भी दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया।
सनी देओल और डिंपल कपाड़िया दोनों ही फिल्म 'बेताब' की शूटिंग के दौरान काफी ज्यादा नजदीक आ गए थे। इसके बाद दोनों ने मंजिल-मंजिल, आज का गोला और गुनाह जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। दोनों की केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आई। ये उस समय की बात है जब डिंपल कपाड़िया शादी भी कर चुकी थी और मां बनने के बाद फिल्मों में उन्होंने वापसी की थी।
दरअसल, डिंपल कपाड़िया के पति राजेश खन्ना नहीं चाहते थे कि वह फिल्मों में काम करें और पति के खिलाफ जाकर उन्होंने फिर से फिल्मों में वापसी की। शादी के कुछ साल बाद ही वह राजेश खन्ना से अलग रहने लगी। एक्टर चाहते थे कि वह घर संभाले और बच्चों के अच्छे से परवरिश करें। हालांकि डिंपल को यह मंजूर नहीं था और दोनों ने अलग रहने का फैसला लिया। लेकिन सनी देओल और डिंपल की नजदीकियां काफी सुर्खियों में आई।
बताया तो यह भी जाता है कि जब सनी देओल, डिंपल कपाड़िया से मिलने के लिए उनके घर जाते थे तो उनकी दोनों बेटियां ट्विंकल और रिंकी उनको छोटे पापा कहकर बुलाने लग गई थी। हालांकि दोनों की कभी शादी नहीं हो पाई क्योंकि सनी देओल अपनी पत्नी पूजा को तलाक नहीं दे पाया और डिंपल अपने पति राजेश खन्ना को तलाक नहीं दे पाई। यहां तक कि साल 2017 में दोनों का हॉलीडे मनाते हुए वीडियो वायरल हुआ और इसमें दोनों हाथों में हाथ डाले नज़र आए।


Click it and Unblock the Notifications