शाहरूख से धोखा.. लेकिन सलमान खान के साथ मिली 'जीत'
सनी देओल ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट दिए हैं। उन्होंने शाहरूख खान के साथ भी काम किया है, सलमान के साथ भी। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी बेस्ट फिल्में-
बॉलीवुड स्टार सनी देओल आज 59 साल के हो गए हैं। 19 अक्टूबर 1957 को साहनेवाल, पंजाब में जन्मे सनी देओल ने बाकी बॉलीवुड सुपरस्टार्स से अलग अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा है।
सनी देओल ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। दो नेश्नल एवार्ड से सम्मानित इस एक्टर ने सलमान खान और शाहरूख खान के साथ भी काम किया है और दर्शकों ने इन्हें सिर आंखों पर भी बिठाया है।
शाहरूख से लेकर सलमान.. सनी देओल ने एक साथ सबको दी चुनौती!

लेकिन सनी देओल कंट्रोवर्सी से भी दूर नहीं रहे। फिल्म 'डर' के बाद सनी देओल ने फैसला किया था कि वे कभी यशराज फिल्म्स या शाहरूख खान के साथ काम नहीं करेंगे। वहीं हाल ही में उन्होंने बयान दिया था कि कोई भी एक्टर उनके साथ काम नहीं करना चाहता।
यहां देखें सनी देओल की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट-
बेताब
1983 में आई बेताब उस साल की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म में सनी देओल के साथ अमृता सिंह थी।
घायल 1990 में आई घायल सनी के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। इस फिल्म में सनी देओल ने नेश्नल एवार्ड और फिल्मफेयर जीता था। अगले साल इस फिल्म का सीक्वल आने वाला है।
विश्वात्मा
1992 में आई फिल्म विश्वात्मा भी उस साल की सुपरहिट फिल्म थी। फिल्म के गाने ब्लॉकबस्टर रहे थे। सनी देओल के साथ फिल्म में दिव्या भारती थीं।
दामिनी
दामिनी में मुख्य एक्टर भले ही ऋषि कपूर थे। लेकिन सारी लाइमलाइट ले गए सनी देओल। इस फिल्म के सनी को बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर का नेश्नल एवार्ड दिया गया।
डर
जूही चावला और शाहरूख खान के साथ यह फिल्म भी सनी के करियर का अहम मोड़ था। फिल्म में मेनलीड थे सनी देओल.. लेकिन सारी क्रेडिट और सफलता ले गए शाहरूख खान.. सनी देओल ने इसके बाद कभी यशराज के साथ काम न करने की ठान ली।
जीत
1996 में आई.. सलमान खान और करिश्मा कपूर के साथ सनी देओल की यह फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म में सनी के डॉयलोग काफी फेमस रहे थे।
घातक
1996 में आई राजकुमार संतोषी की घातक.. फिल्म में सनी देओल के साथ थीं मीनाक्षी शेषाद्री.. फिल्म हिट रही थी।
बॉर्डर
1997 में आई फिल्म बॉर्डर में सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह का ऐसा किरदार निभाया कि उन्हें आज भी हम भूल नहीं पाए हैं।
गदर- एक प्रेम कथा
गदर न सिर्फ सनी देओल के करियर की बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की भी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि गदर में सनी देओल से बेहतर कोई भी एक्टर नहीं हो सकता था।
इंडियन
डीसीपी राजशेखर के किरदार में सनी देओल ने जो जान फूंकी थी, उसे कोई नहीं भूल पाया। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।


Click it and Unblock the Notifications








