इन सितारों के सामने नहीं खुलती कंगना रनौत की ज़ुबान, हमेशा करती रहती हैं इनके गुणगान

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. हर किसी से पंगा लेने की आदत से बाज नहीं आती है. बता दे कि अभी तक कंगना रनौत नेआदित्य पंचोली, ऋतिक रोशन, तापसी पन्नू और आलिया भट्ट जैसे सितारों के साथ में पंगा ले लिया है. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी ही हस्तियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी कंगना खूब तारीफ करती है. यहां तक की कभी भी उन सितारों के बारे में नकारात्मक बातें नहीं बोलती हैं.
सनी देओल
सनी देओल वैसे तो बॉलीवुड के जाने-माने सितारे हैं. लेकिन आपको बता दें कि कंगना रनौत कभी भी सनी देओल के बारे में कुछ भी गलत नहीं कहती है. यहां तक कि कंगना रनौत ने सनी देओल को 'गदर 2' फिल्म के लिए भी काफी सपोर्ट दिया.
अनुपम खेर
अनुपम खेर बॉलीवुड के जाने-माने सितारे हैं और आपको बता दें कि उनकी उम्दा एक्टिंग से हर कोई कायल है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि कंगना रनौत में यह बात कई बार स्पष्ट रूप से कहीं है कि अनुपम खेर उनके फेवरेट हैं. जब पिछले साल अनुपम खेर की 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म रिलीज हुई थी तो एक्ट्रेस ने उन्हें खुलकर सपोर्ट किया और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ भी की.
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन वैसे तो अपने लुक्स और एक्टिंग की वजह से दर्शकों के दिलों पर इन दोनों राज कर रहे हैं. लेकिन आपको बता दें कि कंगना रनौत भी उनकी तारीफ करती हुई कई बार नजर आ चुके हैं.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी वैसे तो अपने अभिनय की वजह से काफी ज्यादा पहचाने जाते हैं. लेकिन कई बार कंगना रनौत को नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तारीफ करते हुए भी देखा गया है. कुछ वक्त पहले ही नवाज़ुद्दीन सिद्धकी, कंगना रनौत की फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में भी नजर आए थे.
रेखा
रेखा को बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है और आपको बता दें कि कुछ खबरों के अनुसार कंगना रनोत, रेखा को अपनी आइडल मानती है. जब भी वह रेखा से मिलती है तो उनको प्यार और रिस्पेक्ट करना कभी नहीं भूलती हैं.
तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री में शुमार है और आपको बता दें कि कंगना रनौत भी उनकी खूब तारीफ कर चुकी है. यहां तक कि वह तमन्ना की काफी बड़ी फैन भी है.


Click it and Unblock the Notifications