शाहरुख खान की इस हरकत से गुस्सा गए थे सनी देओल, खो दिया था आपा, 16 साल तक नहीं की बात!
साल 1993 में यश चोपड़ा की डर फिल्म में सनी देओल, शाहरुख खान और जूही चावला की जोड़ी नजर आईं। इसी फिल्म में शाहरुख खान का क क किरण डायलॉग भी था जो कि काफी मशहूर हुआ। इस फिल्म का एक और किस्सा है जो कि काफी चर्चा में रहता है। ये किस्सा सनी देओल के गुस्से से जुड़ा है जब शाहरुख खान संग उनका मन-मुटाव हो गया था और फिर सालों तक दोनों ने एक दूसरे से बात नहीं की थी।
डर फिल्म में शाहरुख खान जहां नेगेटिव रोल में थे तो वहीं सनी देओल लीड रोल अदा कर रहे थे। ये वो दौर था जब शाहरुख खान इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे। वहीं सनी देओल बेताब से पहले ही डेब्यू कर चुके थे। वहीं धर्मेंद्र के बेटे होने के नाते वह पहले ही इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर थे।

एक बार सनी देओल ने डर फिल्म से जुड़े अनुभवों को इंटरव्यू में साझा किया। उन्होंने इस फिल्म से अपनी कुछ नाराजगी को शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि वह यश चोपड़ा व फिल्म के कई सीन्स से नाखुश थे। उनका मानना है कि फिल्म में विलेन जो कि साइड रोल था उसके किरदार को ऐसे गढ़ दिया गया कि वह हीरो पर पर भी भारी पड़ने लगा।

क्या मिला था सनी देओल को धोखा
सनी देओल का कहना था कि विलेन को हीरो बना दिया जाएगा इस बारे में उन्हें पहले नहीं बताया गया था। इसीलिए उन्हें इस फिल्म से धोखा फील होता है। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि सनी देओल इतना नाराज हो गए थे कि उन्होंने यश चोपड़ा संग न काम करने का फैसला भी लिया था।

शाहरुख खान के सीन से असहमत थे सनी देओल
बताया जाता है कि डर फिल्म में कमांडो की भूमिका में सनी देओल को विलेन शाहरुख खान के हाथों चाकू से मरना होता है। लेकिन सनी देओल इस सीन से सहमत नहीं थे। उनका मानना था कि एक कमांडो व इतना फिट शख्स को कोई ऐसे कैसे चाकू से मार सकता है।

सनी देओल का इतना गुस्सा बढ़ गया कि पैंट ही फाड़ डाली
वहीं यश चोपड़ा अपने निर्धारित किसी सीन में बदलाव नहीं करना चाहते थे। वहीं यश चोपड़ा इतने सीनियर थे कि उनसे किसी को कुछ कहने की हिम्मत नहीं थी। लेकिन सनी देओल अपना आपा खो बैठे। शूटिंग के दौरान गुस्से में सनी देओल का हाथ पैंट की जेब में था और उनका गुस्सा इतना बढ़ गया था कि उनकी जेब फट गई।

शाहरुख खान और सनी देओल की 16 साल तक नहीं हुई बात
कहा जाता है कि सनी देओल ने शाहरुख खान से बात करने की कई सालों तक कोशिश नहीं की। सनी देओल पार्टी व किसी कार्यक्रम में जाते नहीं थे और शाहरुख खान से उनका फिर आमना साना भी नहीं हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











