फिल्म के सेट पर गुस्से में बौखला गए थे सनी देओल, बैठे-बैठे फाड़ डाली थी पैंट और फिर...

सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 के लिए काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं. बता दे कि शाहरुख खान के साथ सनी देओल के बीच 16 साल तक बात नहीं हुई. यहां तक की अब दोनों के बीच में कुछ खास दोस्ती भी नहीं बची है. दरअसल आपको बता दें कि यह किस 7 साल 1993 से चलता आ रहा है. सनी देओल का गुस्सा तो इतना ज्यादा बढ़ गया था कि उन्होंने सबके सामने अपनी पेंट तक को फाड़ दिया था. दोनों के बीच में जो दूरी 1993 में आ गई वह आज भी जारी है. तो चलिए जानते हैं कि क्या है यह किस्सा...
शाहरुख और सनी ने साथ में किया एक फिल्म में काम
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1993 में यश चोपड़ा की फिल्म में शाहरुख खान और सनी देओल दोनों ही कम कर रहे थे. दरअसल यह फिल्म थी डर. शाहरुख खान ने इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभाई तो वही सनी देओल कमांडो की भूमिका निभाते हुए नजर आए. सनी देओल अपने किरदार के साथ में हमेशा से ही जुड़े हुए मिलते हैं.
शाहरुख खान से नाराज हो गए थे सनी देओल
लेकिन आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान सनी देओल ने खुद इस बात का खुलासा किया और कहा कि "फिल्म के क्लाइमेक्स में जिस तरीके से विलन कोई हीरो से बढ़कर दिखाने की कोशिश की गई, मुझे उससे काफी ज्यादा नाराजगी हुई. जिसको लेकर यश चोपड़ा से भी मेरी बहस हो गई थी. मैंने यह समझाने की भी कोशिश की कि मैं फिल्म के अंदर एक कमांडो ऑफिसर हूं. लेकिन मुझे एक विलन सामने से कैसे मार सकता है? अगर मैं उसकी तरफ नहीं देखता तो यह भी हो सकता है कि यह संभव हो. लेकिन अगर मैं उसकी तरफ देख रहा हूं और मैं खुद एक कमांडो हूं तो वह मुझे चाकू नहीं मार सकता है. जिसके बाद में किस बात का कमांडो रह गया."
सनी देओल ने फाड़ दी थी बैठे-बैठे अपनी पैंट
सनी देओल ने इसी के आगे बताया कि "यश चोपड़ा ने जब मेरी बात को नहीं सुना तो मुझे काफी गुस्सा आ गया. मैंने कब अपने हाथ से ही अपनी पैंट को फाड़ दिया मुझे पता नहीं चला." बताया तो यह भी जाता है कि इसके बाद फिल्म रिलीज होने के 16 साल बाद भी शाहरुख खान और सनी देओल में कोई भी बातचीत नहीं होती है. सनी देओल इसे दूसरे रूप में लिया करते हैं. उन्होंने कहा कि "ऐसे जानबूझकर नहीं हुआ था मैं तो वैसे भी सामाजिक रूप से बहुत ही कम मिल पाता हूं. इसीलिए बात नहीं करने की कोई भी ऐसी कोई बात नहीं है."
दिल से काम करते हैं सनी देओल
सनी देओल ने इससे पहले भी एक इंटरव्यू के दौरान ही है कहा था कि "डर फिल्म में लोगों ने मेरे काम को काफी ज्यादा सराहा. शाहरुख खान को भी लोगों ने काफी ज्यादा प्यार दिया. लेकिन मुझे दिक्कत सिर्फ इसी बात से थी कि मुझे शुरू में इस बात का पता नहीं चला कि इस फिल्म में विलेन को प्रमुखता से दिखाया जाने वाला है. मैंने हमेशा से ही जो भी फिल्मों में काम किया उसमें सबकुछ खुलकर किया गया. वह सभी फिल्में मैंने दिल से की है और सारी बातों को शेयर भी किया. लेकिन दुर्भाग्य से इंडस्ट्री में ऐसे लोग भी मौजूद हैं जो इस तरह से भी अपना नाम बनना पसंद करते हैं."


Click it and Unblock the Notifications