..................... Sunny deol and Dimple kapadia video gone viral on social media - Hindi Filmibeat

इस हसीना के हाथों में हाथ लिए बैठे नज़र आए सनी देओल, इंटरनेट पर वीडियो ने मचाया बवाल

Sunny Deol

सनी देओल बॉलीवुड के एक जाने-माने सितारे हैं और आपको बता दें कि उन्होंने काफी हिट फिल्मों में भी इंडस्ट्री में काम किया है. वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जीवन को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं. बता दें कि इन दिनों वह अपने बेटे करण देओल की शादी को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. इतना ही नहीं जल्दी ही उनके गदर 2 फिल्म भी आने वाली है. जिसको लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित है.

1973 में राजेश खन्ना संग डिंपल ने रचाई थी शादी

सनी देओल की साथ में बॉलीवुड की कई सारी हसीनाओं का नाम जोड़ा गया और इतना ही नहीं उनमें से डिंपल कपाड़िया का नाम भी शुमार है. इसीलिए अगर हम डिंपल कपाड़िया की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 'बॉबी' फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखा तो वहीं दूसरी तरफ 1973 में राजेश खन्ना के संग शादी रचा ली थी. उस वक्त एक्ट्रेस काफी ज्यादा सुर्खियों में भी आ गई थी.

डिंपल और सनी के रिलेशनशिप की उड़ रही थी अफवाहें

लेकिन डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना का रिश्ता कुछ खास टिक नहीं पाया और 1982 यानी कि 10 सालों में दोनों का रिश्ता टूट गया. जिसके बाद में 1985 में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया को साथ में 'मंजिल-मंजिल' और 'अर्जुन' फिल्म में देखा गया था. डिंपल के इंडस्ट्री में कमबैक करने अर्जुन फिल्म भी काफी ज्यादा हिट चली गई थी. इस फिल्म के रिलीज होते ही सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के रिलेशनशिप की अफवाहें भी उड़ने लगी.

11 साल बाद वायरल हुए वीडियो में दोनों ने पकड़ा हुआ था हाथ

काफी साल बाद यानी कि 2017 में एक वीडियो और एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हुई. इस वीडियो में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया साथ में देखे गए. साल 2006 तक ऐसी खबरें आया करती थी कि दोनों के बीच में कुछ चल रहा है. लेकिन इसके 11 साल के बाद में एक तूफान की तरीके से यह वीडियो वायरल हुआ. जिसमें दोनों एक दूसरे का बहुत ही प्यार से हाथ पकड़े हुए नजर आए.

बेंच पर साथ बैठे नजर आए सनी और डिंपल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि किसी निशा पाल नामक सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया था. इस वीडियो में नजर आया कि दोनों बेंच पर साथ में बैठे हुए नजर आए और लग रहा था कि वह किसी ट्रांसपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. इस दौर में ऐसी खबरें भी आई थी कि सनी देओल एक हफ्ते की छुट्टी लेकर लंदन चले गए थे.

Read more about: sunny deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X