Throwback Video- डिंपल कपाड़िया और सनी देओल का प्राइवेट वीडियो, एक हाथ में सिगरेट और दूसरे से रोमांस..

sunny deol, dimple kapadia

सनी देओल और डिंपल कपाड़िया का नाम अक्सर जुड़ता रहा है। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जोकि इन बातों को हकीकत की तरफ लेकर जाएगा। दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सनी देओल और डिंपल कपाड़िया अकेले बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हुए हैं। इस वीडियो को सालों पहले एक Reddit उपयोगकर्ता ने साझा किया था। कहा जा रहा है कि ये दोनों की छुट्टियों के दौरान का एक वीडियो है।

ये वीडियो इंडिया का नहीं बल्कि मोनाको का बताया जा रहा है। कथित कपल एक-दूसरे का हाथ कसकर पकड़े हुए और बातचीत करते हुए देखा गया। वीडियो में डिंपल सिगरेट पीते हुए भी नजर आईं। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग काफी खरी खोटी सुना रहे हैं और उनके कमेंट्स आपको हैरान करने वाले हैं।

क्या कह रहे हैं लोग

एक यूजर ने वीडियो पर लिखा, ''अक्षय कुमार के ससुर जी।'' एक ने लिखा, ''मेरा ध्यान उसकी नाक चुनने पर इतना केंद्रित था कि मुझे डिंपल का ध्यान ही नहीं आया।'' एक ने लिखा, ''वह धूम्रपान कर रही है और वह नाक में लगा है।'' एक ने लिखा, ''दस साल पुराना वीडियो है।''

एक ने लिखा, ''उनकी पत्नियाँ इस अपमान को कैसे सहन करती हैं...धर्मेंद्र और सनी देओल दोनों शादी से बाहर साथी हैं।'' एक ने लिखा, ''पिता और पुत्र दोनों ने अपनी पत्नियों के साथ अन्य महिलाओं के साथ डेट करने की व्यवस्था की है। मुझे उनके लिए दुख होता है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स करते हुए उनको ट्रोल कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट पर सनी देओल इस वक्त कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेता गदर 3 में नजर आने वाले हैं और इसके लिए वो कहानी की तलाश कर रहे हैं। गदर 2 की रिलीज के बाद उन्होने बॉक्स ऑफिस पर बवाल कर दिया था। डिंपल कपाड़िया की बात करें तो वो इस वक्त किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बन रही हैं। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: sunny deol dimple kapadia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X