बड़े भाई का करियर रहा सुपरहिट, तो छोटे ने लगा दी फ्लॉप की लाइन... तस्वीर में हैं इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार

इन दिनों सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज की थ्रोबैक और बचपन की तस्वीर वायरल होती हुई नजर आती हैं. जिसमें सिलेब्रिटीज को पहचान पाना भी काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है. लेकिन इसी बीच बॉलीवुड के दो ऐसे पंजाबी गबरु जवानों की तस्वीर वायरल हो रही है. यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर तेजी से फैंस को पसंद आ रही है और इसमें एक तो बहुत ही मासूम लग रहे हैं. एक तो बेचारा निक्कर पहन कर रोटी हुई सूरत बना रहा है. इसमें एक कलाकार तो ऐसा है जो कि पाकिस्तान में भारत के झंडे गाड़कर आ गया है.
तस्वीर में नजर आ रहे बॉबी और सनी
इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड के दो नायाब सितारे नजर आ रहे हैं. अगर आप अभी भी उन्हें नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि इस तस्वीर में बीच में शख्स की गोदी में बैठे हुआ बॉबी देओल है. तो वही जिस शख्स ने जिस बच्चे के कंधे पर हाथ रखा हुआ है वह और कोई नहीं बल्कि सनी देओल है. इस तस्वीर में सनी और बॉबी दोनों ही काफी ज्यादा मासूम नजर आ रहे हैं. बॉबी देओल तो सिर्फ निक्कर पहने हुए रोनी सी शक्ल बनाए हुए देखे जा सकते हैं.
सनी और बॉबी देओल का वर्क फ्रंट
सनी देओल और बॉबी देओल के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो आपको बता दें कि सनी देओल की गदर 2 रिलीज हो चुकी है और बड़े पर्दे पर धमाल मचाती हुई नजर आ रही है. वहीं दूसरी तरफ बॉबी देओल की बात की जाए तो वह कुछ ही वक्त बाद बड़े पर्दे पर एक धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं. दरअसल आपको बता दें कि जल्दी ही उनकी फिल्म एनिमल और हरि हर वीरा मल्लू रिलीज होने को तैयार है.


Click it and Unblock the Notifications
