..................... Sunny Deol and Aishwarya Rai worked together in an Indian film, but the movie could not be released - Hindi Filmibeat

सनी देओल और ऐश्वर्या राय की वो बिग बजट फिल्म... जो कभी नहीं हो पाई रिलीज, करोड़ों खर्च के बाद..

Sunny Deol And Aishwarya Rai

इन दिनों सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म 'गदर 2' को लेकर काफ़ी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म को 11 अगस्त 2023 को रिलीज किया जाने वाला है. बता दें कि 2001 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' का सीक्वल 'गदर 2' आने वाली है. ग़दर फिल्म को 15 अगस्त को ही रिलीज किया गया था. लेकिन आज हम आपको सनी देओल की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे जो कि कभी भी रिलीज हो ही नहीं पाई. बताया तो यह भी जाता है कि वह फिल्म उस वक्त की सबसे महंगी फिल्मों में एक गिनी गई थी. इस फिल्म में सनी देओल और ऐश्वर्या राय बच्चन साथ में नजर आए थे.

सनी और ऐश्वर्या की फिल्म हुई डब्बा बंद

दरअसल आपको बता दें कि सनी देओल और ऐश्वर्या राय ने साथ में 'इंडियन' नामक एक फिल्म में काम किया था. लेकिन कुछ कारणों की वजह से इस फिल्म को डब्बा बंद करना पड़ा. यह उस वक्त की सबसे बड़े बजट की फिल्मों में से एक मानी गई. इस फिल्म पर मेकर्स ने करोड़ों रुपए बहा दिए थे. बताया तो यह भी जाता है कि ऐश्वर्या राय और सनी देओल ने इस फिल्म में एक गाने के सीन के दौरान बेहद ही बोल्ड सीन शूट किया था. जिसको लेकर काफी बवाल मच गया था.

फ़िल्म में लगे थे साढ़े चार करोड़

फिल्मीबीट की एक खबर की मानें तो, फिल्म के एक गाने पर 1.75 करोड़ रुपए बहा दिए थे. इस फिल्म में सनी देओल का बी डबल रोल था. एक तरफ तो सनी देओल ने आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाया तो वहीं दूसरी तरफ आतंकवादी का भी किरदार निभाते नजर आए थे. कुछ खबरों की माने तो इस फिल्म पर करीबन 4.50 करोड़ रुपए का खर्च हुआ था. फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी और अचानक से इस फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोक दिया गया. जिसके बाद शूटिंग को दोबारा से कभी भी शुरू नहीं किया गया और इसी वजह से फिल्म रिलीज नहीं हो पाई.

सनी देओल और ऐश्वर्या की उम्मीदों पर फिरा पानी

वैसे तो इस फिल्म के रिलीज ना होने के पीछे का कारण आज तक सामने नहीं आ पाया है. लेकिन बताया जाता है कि फिल्म का बजट मेकर्स के हिसाब से बहुत ही बढ़ता जा रहा था और इसी वजह से इस फिल्म को बीच में ही बंद करना पड़ा. 1997 में बनने वाली फिल्म के प्रड्यूसर पलहाज़ निहलानी थे और पदम कुमार ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया. बता दें कि मेकर्स के साथ-साथ सनी देओल और ऐश्वर्या को भी इस फिल्म से काफी उम्मीद थी. लेकिन कभी भी यह फिल्म ना तो पूरी हो पाई और ना ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो पाई.

Read more about: sunny deol aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X