..................... Sunny Deol- Aishwarya Rai's film Indian, which never got released, unseen romantic photos from the set go viral - Hindi Filmibeat

सनी देओल- ऐश्वर्या राय की 'इंडियन', जिसकी शूटिंग आधे में ही हो गई थी बंद, सेट से वायरल रोमांटिक Photos

sunny-deol-aishwarya-rai-film-indian-which-never-released-unseen-romantic-photos-from-set-go-viral

Sunny Deol and Aishwarya Rai: 'गदर 2' की सफलता एन्जॉय कर रहे सनी देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि ऐश्वर्या राय बॉलीवुड में उनकी एक फिल्म से डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन फिल्म बीच में ही बंद पड़ गई। बता दें, ये दोनों कलाकार फिर कभी एक साथ के अपोजिट नहीं नजर आए।

सनी देओल ने बताया कि वह 'इंडियन' नाम की फिल्म बना रहे थे और ऐश्वर्या को इससे अपना करियर शुरू करना था। कुछ गाने भी शूट कर लिये गए, लेकिन बजट की समस्या के कारण यह नहीं बन पाई। ये बात है साल 1997 की.. यानि आज से 25 साल पहले।

आधे में ही रोक दी गई थी शूटिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म उस वक्त की सबसे मंहगी फिल्मों में शामिल थी। फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी थी। लेकिन एक साल की शूटिंग के बाद फिल्म बंद कर दी गई। बहरहाल, फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं।

डबल रोल में थे सनी देओल

इस फिल्म को पदम कुमार डायरेक्ट कर रहे थे, जबकि पहलाज निहलानी इसके प्रोड्यूसर थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि हमेशा एक देशभक्त का किरदार निभाने वाले सनी देओल इस फिल्म में आतंकवादी बने थे। दरअसल, फिल्म में सनी देओल की दोहरी भूमिका थी। एक रोल में वो आर्मी ऑफिसर तो दूसरे रोल में आतंकवादी थे। फिल्म में सनी- ऐश के बीच कुछ बोल्ड सीन्स भी थे।

भारी भरकम बजट पर बन रही थी फिल्म

जानकारी के अनुसार, उस समय पर इस फिल्म के लिए करीब 4.5 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके थे, जो कि काफी ज्यादा माना जा सकता है। ये उस वक्त की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल थी। फिल्म के बजट में से 1.75 करोड़ रुपए सिर्फ सनी देओल और ऐश्वर्या राय पर फिल्माए गए एक गाने पर खर्च हुए थे।

ये होती ऐश्वर्या राय की डेब्यू फिल्म

इस फिल्म के साथ ऐश्वर्या राय बॉलीवुड में डेब्यू लेने वाली थीं। लेकिन जब फिल्म बंद पड़ गई.. तो "और प्यार हो गया" उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म बनी, जो 1997 में ही रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऐश और अक्षय खन्ना की जोड़ी बनी थी। फिल्म हिट रही थी।

इंडियन की बात करें.. तो बता दें कि इसके बाद साल 2000 में एक और 'इंडियन' फिल्म बनाई गई थी जिसमें सनी देओल के अपोज़िट शिल्पा शेट्टी थीं। ये फिल्म सुपरहिट रही थी।

सिर्फ सनी देओल ही नहीं, सुनील शेट्टी के साथ भी ऐश की एक फिल्म बन रही थी, जो कभी रिलीज नहीं हो पाई। ऐश्वर्या राय और सुनील शेट्टी ने "हम पंछी एक डाल के" नामक फिल्म पर काम करना शुरू किया, लेकिन यह डिब्बाबंद हो गई। आशुतोष राणा को फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने के लिए चुना गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X