..................... Sunny deol actress meenakshi sheshadri bollywood comeback after long time - Hindi Filmibeat

सनी देओल की ये हीरोइन करने जा रही वापसी, कभी परिवार के लिए छोड़ी थी एक्टिंग, बोलीं- 'मेरे पति ने...'

Sunny Deol Meenakshi Sheshadri

Meenakshi Sheshadri Bollywood Comeback: 90 के दशक में कई सारी टॉप अभिनेत्रियां थी, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के चलते काफी सुर्खियां बटोरी। लेकिन फिर अचानक से सिनेमा को अलविदा कह दिया। आज हम आपको एक ऐसे ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने पहले तो एक के बाद एक हिट फिल्म दी और अचानक से इंडस्ट्री छोड़ दी। वह भारत से दूर उस में जाकर शिफ्ट हो गई। हम बात कर रहे हैं मीनाक्षी शेषाद्री की।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दामिनी और पेंटर बाबू जैसी फिल्मों में नजर आने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि अब जल्दी ही एक बार फिर से फिल्मों में कमबैक करने वाली है। लेकिन आपको बता दें कि एक वक्त ऐसा आया जब अचानक से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया। लेकिन अब काफी लंबे वक्त के बाद एक बार फिर से वह पर्दे पर वापसी कर रही है।

मीनाक्षी शेषाद्रि ने शादी के बाद में इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया और अमेरिका जाकर शिफ्ट हो गई। ए एन आई के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने एक्टिंग को लेकर बात की। मीनाक्षी शेषाद्रि ने बताया कि "मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने के बाद में भारत वापस आई। मेरा परिवार भी मेरे इस फैसले में मेरे साथ है। मुझे एहसास हुआ कि अमेरिका में मुझे ज्यादा अवसर नहीं मिलेंगे और इसीलिए मैं यहां पर वापस आई हूं।"

मीनाक्षी शेषाद्रि ने इसी इंटरव्यू में आगे यह भी कहा कि "मैं कभी भी टाइप कास्ट नहीं होना चाहती थी और आज फिल्मों में कम बैक करने के बावजूद भी मैं यही सोच रखती हूं। मुझे अलग तरीके की भूमिका निभाने काफी पसंद है।" अभिनेत्री ने अपनी डांसिंग स्किल्स को लेकर बात की और कहा कि "मेरी मां सिंगिंग और डांस क्लासेस चलती थी। मैंने भी 1 साल की उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था।"

मीनाक्षी शेषाद्रि ने साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म पेंटर बाबू से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस की मुलाकात दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार से हुई। बाद में साल 1983 की फिल्म हीरो में जैकी श्रॉफ के साथ मीनाक्षी शेषाद्रि ने मुख्य भूमिका निभाई। मीनाक्षी शेषाद्री ने बताया कि वह चिरंजीवी, ऋषि कपूर और गोविंदा की बहुत बड़ी फैन है।

Read more about: sunny deol meenakshi sheshadri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X