Sunjay Kapur की बीवी ने अपनी सौतन करिश्मा कपूर को लेकर कही थी ये बात, कहा-'मेरा बेटा तो उनको..'

sunjay kapoor

Priya Sachdev On Karisma Kapoor: 12 जून 2025 को मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर के अचानक हुए निधन ने सभी को चौंका दिया। संजय कपूर की मौत के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गए उनके पारिवारिक रिश्ते- खासकर उनके बच्चे, पत्नी प्रिया सचदेव और एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के बीच का आपसी रिश्ता।

करिश्मा और संजय का रिश्ता

संजय कपूर की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं- समायरा और कियान। बाद में दोनों का तलाक हो गया, लेकिन बच्चों की परवरिश को लेकर दोनों ने समझदारी भरा रिश्ता बनाए रखा।

प्रिया सचदेव ने रिश्तों को लेकर कही दिल से बात
संजय कपूर से दूसरी शादी करने वाली प्रिया सचदेव ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो करिश्मा कपूर को हमेशा बच्चों की जिंदगी का हिस्सा मानती हैं। प्रिया ने कहा- "मैं कभी समायरा और कियान की मां नहीं बन सकती। करिश्मा उनकी मां हैं और हमेशा रहेंगी। लेकिन हम एक ऐसा परिवार हैं जहां सभी मिलजुल कर रहते हैं।"

प्रिया ने कहा कि उन्होंने और संजय ने मिलकर यह फैसला किया कि करिश्मा कपूर को फैमिली गेदरिंग्स में भी शामिल किया जाए। उन्होंने बताया- "मैंने कहा क्यों न लोलो (करिश्मा) को चाय पर बुलाया जाए। फिर वह मुलाकात डिनर तक पहुंच गई और फिर बच्चे भी चाहते थे कि करिश्मा साथ रहें, इसलिए उन्होंने भी परिवार के इवेंट्स में आना शुरू किया।"

प्रिया ने बताया कि शुरुआत में उन्हें थोड़ी घबराहट थी, उन्होंने कहा- "मैं सोच रही थी कि क्या करिश्मा कंफर्टेबल महसूस करेंगी? क्या मैं अपने पजामे में आराम से कॉफी पी सकूंगी? लेकिन कुछ मुलाकातों के बाद सब कुछ बिलकुल नॉर्मल और अपने जैसा हो गया।"

बेटे को पसंद है करिश्मा

प्रिया ने एक और किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब उनका बेटा अजारियास न्यू ईयर कार्ड बना रहा था, तो उसने पूछा- "मम्मा, करिश्मा आंटी कार्ड में क्यों नहीं हैं?" ये सुनकर प्रिया ने तुरंत एक नया कार्ड बनाया जिसमें करिश्मा को भी शामिल किया और बेटे की खुशी देखने लायक थी।

संजय कपूर की अचानक मौत

संजय कपूर की मौत लंदन में एक पोलो मैच खेलते समय हुई। खेल के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे मैदान पर ही गिर गए। उनकी उम्र महज 53 साल थी। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में हुआ, जिसमें करिश्मा कपूर, समायरा और कियान ने हिस्सा लिया। उन्होंने इस दुखद घड़ी में प्रिया सचदेव और बच्चों का पूरा साथ दिया और प्रार्थना सभा में भी मौजूद रहीं।

Read more about: karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X