हनीमून की डरावनी रात, करिश्मा कपूर के पति ने दोस्तों से पैसे लेकर जबरन सोने पर किया मजबूर! प्रेग्नेंसी में...
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और उद्योगपति संजय कपूर के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब संजय कपूर की मां रानी कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में नया केस दायर किया है। उन्होंने अपनी बहू प्रिया कपूर और परिवार के अन्य सदस्यों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने धोखे से एक फैमिली ट्रस्ट बनाकर संपत्ति अपने नाम कर ली।

रानी कपूर का कहना है कि अक्टूबर 2017 में बनाया गया 'RK फैमिली ट्रस्ट' पूरी तरह अवैध और फर्जी था। उनके अनुसार, इस ट्रस्ट के जरिए उनकी प्रॉपर्टी, इनवेस्टमेंट और सोना ग्रुप जैसी कंपनियों में कंट्रोल गलत तरीके से दूसरे पक्ष के हाथों में चला गया। रानी कपूर ने कोर्ट से मांग की है कि ट्रस्ट को रद्द किया जाए, सारी संपत्ति उन्हें लौटाई जाए और दोषियों को किसी भी लाभ से रोका जाए।
करिश्मा और संजय की शादी
इस बीच एक बार फिर करिश्मा और संजय की शादी चर्चा में आ गई है। साल 2003 में संजय और करिश्मा की शादी हुई थी। यह शादी अपने समय में काफी चर्चित और भव्य थी, लेकिन कुछ सालों में ही दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। 2016 में तलाक फाइनल हुआ।
करिश्मा ने लगाए थे ये आरोप
तलाक के दौरान करिश्मा ने संजय पर गंभीर आरोप लगाए थे। करिश्मा कपूर ने बताया कि हनीमून के दौरान संजय ने उन्हें अपने दोस्तों के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने को कहा था। इतना ही नहीं, करिश्मा कपूर ने यह भी दावा किया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान संजय ने अपनी मां से उन्हें थप्पड़ मारने को भी कहा था।
रणधीर कपूर ने लगाए थे ये आरोप
करिश्मा के पिता और दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर भी इस शादी के खिलाफ थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "हम कपूर हैं, हमें किसी के पैसे की जरूरत नहीं। हमारे पास नाम, पैसा और टैलेंट है। संजय एक थर्ड क्लास आदमी है।"
शुरुआत में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन बाद में आर्थिक जिम्मेदारियों और बच्चों के खर्च को लेकर विवाद बढ़ गया। करिश्मा ने संजय और उनकी मां के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज कराया।
तलाक और सेटलमेंट
आखिरकार, 2016 में तलाक हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, करिश्मा को मुंबई के खार इलाके में घर मिला और बच्चों के नाम पर 14 करोड़ के बॉन्ड दिए गए। इन बॉन्ड्स से हर महीने लगभग 10 लाख रुपये की आमदनी होती है।
लेकिन संजय कपूर की प्रॉपर्टी में अब करिश्मा के बच्चे भी अपना हक चाह रहे हैं। जिसके लिए कोर्ट में केस चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











