जिस बिल्डिंग में टेबल साफ करते थे पिता, सुपरस्टार बनते ही बेटे ने खरीद लीं आसपास की तीनों इमारतें!

कुछ सितारों ने काफी नीचे से शुरुआत की है तो कुछ के पिता ने काफी संघर्ष किया है। इस वक्त एक ऐसे ही सुपरस्टार के पिता की कहानी चर्चा में आई है। पता चला है कि सुपरस्टार के पिता ने एक रेस्टोरेंट में टेबल तक साफ की है।
हालांकि सुपरस्टार बनने के बाद अभिनेता ने कुछ ऐसा किया जो कि आपको हैरान कर देगा। दरअसल हम बात कर रहे हैं अभिनेता सुनील शेट्टी की जिन्होने अपने पिता को लेकर चौकाने वाला खुलासा किया है।
सुनील शेट्टी का कहना था कि उनके पिता महज नौ साल की छोटी उम्र में मैंगलोर स्थित घर से भाग गए और मुंबई आ गए थे। सुनील शेट्टी ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि जिस बिल्डिंग में उनके पिता काम करते थे उन्होने उस बिल्डिंग सहित आसपास की तीनों इमारतें खरीद ली हैं।
ये वही जगह थी जहां उनके पिता कैटरिंग उद्योग में काम करते थे। इस दौरान वो कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के साथ उनके पॉडकास्ट पर बातचीत कर रहे थे। सुनील शेट्टी ने बताया था कि, उनका पहला काम टेबल साफ़ करना था।
वह इतने छोटे थे कि उसे चारों ओर से सफाई करने के लिए मेज़ के चार चक्कर लगाने पड़ते थे। वह चावल के लिए बनी बोरी में सोते थे। सुनील शेट्टी ने कहा, "उनके बॉस ने तीन इमारतें खरीदीं, और बात में पिताजी को उनका मैनेजर बना दिया। जब बॉस सेवानिवृत्त हुए ये तीनों इमारतें खरीद लीं। आज भी मेरे पास तीनों इमारतें हैं। और यहीं से हमारी यात्रा शुरू हुई।"
वर्कफ्रंट
सुनील शेट्टी इस वक्त कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। इस उम्र में भी उनकी फिटनेस काफी ज्यादा शानदार है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल वो कुछ बड़े धमाके करते हुए नजर आने वाले हैँ। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में उनको इस साल देखा जाने वाला है। उनकी फिटनेस को देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे। उनकी दरियादिली भी लोगों को काफी पसंद है। एक बार सलमान खान ने खुलासा किया था कि उनके लिए भी सुनील शेट्टी ने काफी कुछ किया है।


Click it and Unblock the Notifications











