कोई हीरोइन बनने को नहीं थी तैयार, बाद में ऐसी पलटी किस्मत साथ काम करने को तरसने लगीं एक्ट्रेस

इन दिनों बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज की बचपन की तस्वीर खूब वायरल हो रही है और आपको बता दें कि हम आपको एक ऐसी तस्वीर दिखाने वाले हैं जिसे देख आप भी काफी ज्यादा हैरानी में पड़ जाएंगे. इस तस्वीर में अपनी दो प्यारी बहनों के साथ में नजर आ रहा है बच्चा आज के वक्त में बॉलीवुड का जाना माना सितारा बन चुका है. उन्होंने दर्शकों के दिलों में काफी ज्यादा अहम जगह बना ली है. लेकिन इस एक्टर ने शादी शुदा होने के बाद फिल्मों में एंट्री मारी तो उन्हें कम मिलने में समस्याएं आने लगी. लेकिन अगर सितारे अपनी मेहनत के बल पर पब्लिक को इंप्रेस कर देते हैं तो ऑडियंस भी उन्हें एक्सेप्ट कर ही लेती है. लेकिन अब अपनी मेहनत के बलबूते पर इस बच्चे ने पूरे बॉलीवुड में अन्ना के नाम से अपना वजूद कमा लिया है.
शादी के बाद काम मिलना हुआ मुश्किल
अगर आप भी अभी तक इस बच्चे को पहचान नहीं पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि सुनील शेट्टी है. जो कि अपनी लव लाइफ से लेकर फिल्मों में एंट्री तक के लिए काफी ज्यादा फेमस हुआ करते थे. जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुनील शेट्टी फिल्मों में आने से पहले ही बड़े स्टोर के संचालक हुआ करते थे. लेकिन एक दिन उन्होंने माना को शॉपिंग करते हुए देख लिया और वह अपना दिल हार बैठे. माना से उन्होंने शादी करने कमान बना लिया था. उन्होंने शादी भी कर ली और शादी के बाद जब फिल्मी दुनिया में उन्होंने कदम रखा तो एक शादीशुदा और नई नवेली हीरो को हीरोइन मिलना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया था. उसी समय दिव्या भारती ने सुनील शेट्टी के साथ में काम करने के लिए हामी भरी और दोनों बलवान फिल्म में साथ में नजर आए. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई.
एक्शन सीख बनाई पहचान
सुनील शेट्टी की बलवान फिल्म हिट साबित हुई और आपको बता दें कि उसके बाद में एक बार फिर से एक्टर को काम मिलना दुश्वार हो गया था. जिसके बाद में एक्टर को ऐसा लगा कि फिल्मों में अगर सीखना है तो एक्शन हीरो की पहचान बनानी पड़ेगी. इसके बाद उन्होंने एक्शन हीरो की ट्रेनिंग ली. लेकिन यह काम उन्होंने अपने परिवार से छुपाकर किया. एक्शन करते समय उन्हें काफी सारी चोट लगी और वह परिवार वालों को इस बारे में नहीं बताते थे कि जिससे उन्हें टेंशन ना हो. इसी तरह छुपाते छुपाते उन्होंने दर्द झेल और एक्शन सीन सीखे. उसी के दम पर उन्होंने कामयाबी हासिल की और आज सुनील शेट्टी का एक ऐसा स्टारडम बन चुका है कि हर एक्ट्रेस उनके साथ में काम करने के लिए तरसती है.


Click it and Unblock the Notifications