सुनील शेट्टी को अंडरवर्ल्ड की ओर से आते थे धमकी भरे कॉल, निपटने के लिए एक्टर करते थे ये काम

इन दिनों बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है और इतना ही नहीं यही चर्चा का विषय भी देखा जाता है। कई सारे सितारों के नाम भी इससे जुड़ते हुए देखे गए। इतना ही नहीं हाल ही में सुनील शेट्टी जो कि अपनी वेब सीरीज 'हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा' के प्रमोशन में बिजी हैं। उन्होंने एक प्रमोशन के दौरान अंडरवर्ल्ड को लेकर बात करते हुए कहा है कि 'मुझे कई बार अंडरवर्ल्ड की तरफ से कॉल आया और वह मुझे धमकी दे रहे थे। मैं उन्हें बदले में गालियां भी दे देता था।'
सुनील शेट्टी ने अंडरवर्ल्ड को लेकर किया खुलासा
'द बार्बर शॉप' पॉडकास्ट के दौरान शांतनु के साथ में सुनील शेट्टी ने बात करते हुए इस बात का खुलासा किया और कहा कि 'एक वक्त ऐसा भी था जब मुंबई में अंडरवर्ल्ड काफी ज्यादा एक्टिव हुआ करता था। मैं उन दिनों फील्ड में भी काफी अच्छा काम कर रहा था। रोज उनका मेरे पास में कॉल आया करता था। वह मुझे कहा करते थे कि हम ऐसा कर देंगे और हम वैसा कर देंगे। लेकिन फिर मैं उन्हें गालियां सुना दिया करता था।'
सुनील शेट्टी को रोका करती थी पुलिस
सुनील शेट्टी ने इसी दौरान इस बात का भी खुलासा किया और कहा कि 'मुझे पुलिस वाले ऐसा करने से रोका करते थे। कहा करते थे कि ऐसा मत करो लोग तुम्हारे पीछे पड़ जाएंगे। इतना ही नहीं वह मुझसे कहा करते थे कि अगर वह तेरे से नाराज हो गए तो तेरे साथ में कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन मैंने उनसे कहा कि इसमें मैं गलत क्या कर रहा हूं। बोलो मुझे धमकी क्यों देते रहते हैं और मैंने ऐसा क्या कर दिया है? मैं जब गलत नहीं हूं तो बोलूंगा ही और मेरी रक्षा करने के लिए तुम लोग तो हो ही।'
बच्चों पर नहीं पड़ने दिया असर
इसी के आगे सुनील शेट्टी ने बताया कि 'मैंने कभी भी अपने दोनों बच्चों को इस बारे में खुलकर नहीं बताया कि मैं किस बैकग्राउंड से आता हूं और मैंने क्या-क्या दिक्कतों का सामना किया है। मैं इन चीजों से निकलकर ठीक हुआ हूं। समय सब कुछ सही कर देता है। मैं ऐसी जगहों पर भी रहा हूं जहां पर गैंग्स बना करते थे। लेकिन फिर भी मैंने अपने बच्चों पर इसका कोई भी असर नहीं पड़ने दिया। धीरे-धीरे मैंने अपने घर को भी शिफ्ट कर दिया था।'


Click it and Unblock the Notifications