जब शादीशुदा सुनील शेट्टी संग सोनाली बेंद्रे की आने लगी अफेयर की खबरें, आधी रात एक्ट्रेस के पास आया फ़ोन और फिर.

Sonali Bendre On Affair Rumours With Sunil Shetty

Sonali Bendre On Affair Rumours With Sunil Shetty: सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाती है और आपको बता दें कि उनकी अदाकारी भी काफी ज्यादा बेहतरीन है। सोनाली बेंद्रे का जन्म 1 जनवरी 1975 में हुआ था और आज के वक्त में वह 50 साल की हो गई है। अगर उनके निजी जीवन के बारे में बात करें तो उन्होंने गोल्डी बहल के साथ में शादी की और रणवीर बहल नाम का एक बेटा भी उनका है।

एक वक्त हुआ करता था जब सोनाली बेंद्रे ने अपने करियर में काफी लाजवाब फिल्में दी थी। हम साथ साथ हैं फिल्म में सोनाली बेंद्रे को सलमान खान के साथ में देखा गया था। फिल्म में दोनों की जोड़ी भी काफी पसंद की गई थी। लेकिन आपको बता दें कि एक वक्त था जब सुनील शेट्टी के साथ में भी उन्होंने काफी फिल्मों में काम किया और बाद में दोनों का नाम एक दूसरे के साथ जुड़ने भी लगा।

दर्शकों द्वारा सोनाली बेंद्रे और सुनील शेट्टी की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की जाने लगी थी। सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे को सपूत और रक्षक जैसी बेहतरीन फिल्मों में देखा जा चुका है। दोनों के बीच में अच्छी दोस्ती थी, लेकिन परेशानी तब खड़ी हुई जब दोनों के बीच की अफेयर की खबरें सामने आने लगी।

इसी के चलते सोनाली बेंद्रे और सुनील शेट्टी अपनी अफेयर की खबरों को लेकर काफी ज्यादा परेशान रहने लगे थे। लेकिन परेशानी यहां पर सबसे बड़ी ये थी कि सोनाली बेंद्रे तब पूरी तरीके से सिंगल थी और वही सुनील शेट्टी शादीशुदा थे। शुरुआत में तो दोनों ऐसी खबरों को लेकर हंसते थे लेकिन बाद में जब इन खबरों ने तूल पकड़ा तो वह दोनों ही स्ट्रेस में आने लगे।

स्टारडस्ट मैगज़ीन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान सोनाली बेंद्रे ने कहा था कि "इस तरीके की अफवाहों ने उनके और सुनील शेट्टी के बीच में काफी ज्यादा स्ट्रेस पैदा कर दिया था। वह नहीं चाहती थी कि वह इस बात का किसी को भी जवाब दें। फिर एक दिन एक्ट्रेस को रात के 2:15 किसी ने फोन किया और कहा कि मैं सुनील शेट्टी बोल रहा हूं। मेरे साथ भाग चलो और इस फोन कॉल के बाद वह काफी डर गई थी।"

इंटरव्यू के दौरान सोनाली बेंद्रे ने बताया कि लोगों को इस बात को समझना होगा की रात के 2:00 बजे किसी स्टार को फोन करके परेशान नहीं करना चाहिए। जब उन्होंने यह बात सुनील शेट्टी को बताई तो वह भी काफी ज्यादा परेशान हो गए थे। इन सब चीजों के बाद दोनों ही साथ में काम करने से डरने लगे थे।

बताते चलें कि सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे को एक बार एक फोटोशूट करवाना था और दोनों को इसमें करीब आना था। लेकिन इन खबरों के बाद में दोनों करीब आने से काफी ज्यादा झिझक रहे थे और इसके चलते फोटोग्राफर भी काफी ज्यादा परेशान हो गया था। मुश्किल से यह शूट पूरा किया गया था।

लेकिन अगर हम सोनाली बेंद्रे की बात करें तो आपको बता दें कि 90 के दशक में वह सिर्फ लड़कों की क्रश ही नहीं हुआ करती थी बल्कि लड़कियों के लिए भी एक रोल मॉडल साबित हुई थी। हम साथ साथ हैं फिल्म में उनका सुंदर और सोबर किरदार लोगों को बिल्कुल भा गया था। कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया था कि 90 के दशक में उन्होंने काफी फिल्में छोड़ दी थी क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री अंडरवर्ल्ड के प्रभाव में आ गई थी।

More from Filmibeat

Read more about: sunil shetty sonali bendre
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X